हिस्ट्री (इतिहास)
Today History of 30 मई का इतिहास: आज की ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण घटनाएँ
30 मई का इतिहास – हिन्दी पत्रकारिता के इतिहास में 30 मई का दिन सुनहरे शब्दों में लिखा गया हैं। 30 मई के दिन, जुगलकिशोर शुक्ल ने कलकत्ता (अब कोलकाता) से दुनिया का पहला हिंदी साप्ताहिक पत्र “उदंत मार्तंड” प्रकाशित करना शुरू किया था।आज हम जानेगे कुछ खास लोगों के बारे मेह जिनका दुनिया में योगदान रहा हैं, और बात करेंगे ऐसे खास लोगों के बारे में जिनका आज के दिन जन्म हुआ और बात करेंगे जो लोग इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गये।

30 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:
- 1606: सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव का आज ही के दिन निधन हुआ था।
- 1826 : हिन्दी साप्ताहिक पत्र ‘उदंत मार्तण्ड’ का आज प्रकाशन हुआ।
- 1947 – आज ही के दिन पुडुचेरी के 10वें मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी का जन्म हुआ था।
- 1955 – एन एम जोशी – भारत में ‘ट्रेड यूनियन आंदोलन’ के जन्मदाता थे जिनका आज के निधन हुआ था।
- 1981: बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान और उनके 8 सहयोगियों की हत्या कर दी गई और देशव्यापी आपातकाल लगा दिया गया।
- 1987: इस दिन गोवा को राज्य का दर्जा मिला और गोवा को भारत का 26वां राज्य बनाया गया।
- 1989 – वीर बहादुर सिंह – एक भारतीय राजनेता और राजनीतिज्ञ थे जिनका आज ही के दिन निधन हो गया था।
- 1996: 6 साल के लड़के गेधुन चोकी नैया को नया पंचेन लामा चुना गया।
- 1998: आज ही के दिन पाकिस्तान ने एक और (छठा) परमाणु परीक्षण किया।
- 1998: अफगानिस्तान में भूकंप से 5000 लोगों के मारे जाने की आशंका।
- 2003: नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री (लोकेंद्र बहादुर चंद) ने आज इस्तीफा दे दिया।
- 2004: सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त हुआ, लेकिन 2 भारतीयों सहित 22 लोगो की मौत हो गई ।
- 2007: अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना दिवस पर 107 शांति सैनिकों को सम्मानित किया गया।
- 2008: तालिबान ने अफगानिस्तान के एक जिले पर कब्जा किया।
- 2012: विश्वनाथन आनंद पांचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने।
- 2012: लाइबेरिया के पूर्व राष्ट्रपति (चार्ल्स टेलर) को सिएरा लियोन के गृहयुद्ध में किए गए अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए 50 साल के कारावास की सजा सुनाई गई।