Paytm Share Price : पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस ने पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर में काफी फैयदा हुआ है लेकिन वही अब इसका घाटा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कंपनी के शेयर अभी भी नीचे की ओर ही है। वर्ष 2020 -21 में वन 97 कम्युनिकेशंस का 535 करोड़ था। लेकिन जुलाई-सितंबर 2021 में यह 481.70 करोड़ तक आ गया था। अब वर्ष 2021-22 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में लगातार घाटा बढ़कर 778.5 पर पहुँच गया है।

कंपनी की इनकम बढ़ी है
कंपनी ने चल रहे वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में अपनी आय 89% को बढ़ाया और 1,456 करोड़ रुपये तक पहुँचाया है। लेकिन 2020 – 2021 की तिमाही में यह सिर्फ 772 करोड़ रुपये तक रह गयी है।
शेयर बाजार में Paytm ने खुद को नवंबर 2021 में लिस्ट कराया था। कंपनी इसके लिए 18,300 करोड़ का सबसे बड़ा देश का IPO लाइ थी। शुरू में इसका प्राइस करीब 2150 रुपये रखा गया था। लेकिन इसका प्राइस 8 नवंबर 2021 को 28 % से ज्यादा गिरकर लिस्ट हुआ था। तब से लेकर अभी की बात करे तो इसका हाल बहुत ख़राब चल रहा है।
अभी भी शेयर इन्वेस्टर नुकसान में
NSE पर कंपनी के शेयर का प्राइस लिस्टिंग प्राइस से 38.95 % नीचे है। लेकिन वही जिन लोगो ने इशू प्राइस में शेयर को खरीदा था उनको बहुत नुकसान हो रहा है। कंपनी का शेयर शुक्रवार को 952.90 रुपये पर बंद हुआ है। इस हिसाब से अभी जिन लोगो ने इशू प्राइस पर शेयर को खरीदा था वो अभी भी प्रति शेयर 1197 रुपये नुकसान में चल रहे है।अभी One 97 Communications Ltd की वैल्युएशन 20 अरब डॉलर से नीचे जाकर 7.8 अरब डॉलर हो गयी है।
Warren Buffett को नुकसान हो रहा है Paytm में
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प ने 2017 में 7 अरब डॉलर के वैल्युएशन पर भारतीय कंपनी में निवेश किया था। उन्होंने बताया है कि बर्कशायर हैथवे इंक ने 2018 में 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्युएशन पर Paytm कंपनी में निवेश किया था। वही इसके अगले साल टी. रो प्राइस ग्रुप इंक ने 16 अरब डॉलर की वैल्युएशन पर निवेश किया है। लेकिन अब धीरे धीरे कंपनी के शेयर नीचे जाने से सभी को नुकसान होता जा रहा है।