हिस्ट्री (इतिहास)

27 मई का इतिहास : देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का 27 मई के दिन निधन हुआ।

27 मई का इतिहास : इतिहास एक दिन में नहीं बनता बल्कि एक दिन की बड़ी घटना इतिहास में एक बड़ा मोड़ ले लेती हैं। कहने को आज 27 मई का दिन बाकी साल की तरह 24 घंटे का एक साधारण दिन हैं, लेकिन इतिहास की कई बड़ी घटनाएं इस दिन के नाम पर दर्ज हैं। भारत के इतिहास की बात करें तो आज ही के दिन देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ था। और इसके अलावा आज से महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा भी आज 27 मई के दिन शुरू हो गया था।

27 मई का इतिहास : आज की महत्वपूर्ण घटनाएं-

  • 1703: ( सेंट पीटर्सबर्ग ) रूस के इतिहास में इस शहर का विशेष महत्व हैं, इस शहर की स्थापना इसी दिन हुई थी और इसे 1917 की महान रूसी क्रांति के साक्षी के रूप में विशेष पहचान मिली थी।
  • 1813: आज ही के दिन अमेरिका ने कनाडा के फोर्ट जॉर्ज पर कब्जा किया था।
  • 1895: 27 मई को ब्रिटिश आविष्कारक बर्ट एकर्स ने फिल्म कैमरा/प्रोजेक्टर का पेटेंट कराया।
  • 1908: इसी दिन मौलाना हकीम नूरुद्दीन अहमदिया को मुस्लिम समुदाय का पहला खलीफा बनाया गया था।
  • 1921: 84 साल के ब्रिटिश नियंत्रण के बाद अफगानिस्तान ने संप्रभुता हासिल की।
  • 1927: आज ही के दिन जापानी सेना ने चीन के गृहयुद्ध में हस्तक्षेप किया था।
  • 1941: जर्मन नौसेना ने ब्रिटिश नौसेना द्वारा बिस्मार्क जहाज को डुबोया।
  • 1948: महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा 27 मई को शुरू हुआ।
  • 1951: बॉम्बे (अब मुंबई) में तारापोरवाला फिश हाउस का उद्घाटन हुआ। और आज इसे मछली के बड़े संग्रह के रूप में जाना जाता हैं। यहां मछलियों की कई प्रजातियों पाई जाती हैं और दुनिया के अन्य समुद्री जीवों को रखा जाता हैं।
  • 1957: कॉपीराइट बिल को मंजूरी मिली। और इसे 21 जनवरी 1958 को लागू किया गया था।
  • 1964: 27 मई को स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन हो गया।
  • 1977: पैन एम और केएलएम के दो विमानों की टक्कर से 582 लोगों की मौत हुई।
  • 1980: दक्षिण कोरियाई पुलिस ने जन आंदोलन को कुचल दिया और 2000 लोग मारे गए।
  • 1991: इस दिन ऑस्ट्रियाई बोइंग विमान में विस्फोट हुआ, जिसमें 223 लोग मारे गए।
  • 1994: रूस में जन्मे उपन्यासकार अलेक्जेंडर सोल्झेनित्सिन अमेरिका में 20 साल के निर्वासन में बिताने के बाद रूस लौटें।
  • 2006: चार हॉलीवुड फिल्मों में सुपरमैन की भूमिका निभाने वाले क्रिस्टोफर रीव घोड़े से गिरे। और नीचे से गर्दन का लकवा हुआ।
  • 1997: पहली महिला टीम उत्तरी ध्रुव पर पहुँची। समूह में 20 ब्रिटिश महिलाएं थीं।
  • 2007 : इंडोनेशिया में 27 मई को भयंकर भूकंप आया, जिसमें 6,600 लोग मारे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button