लाइफस्टाइलहेल्थ

Pregnancy symptoms in hindi – कैसे पता लगाएं Pregnant है या नहीं

प्रेग्नेंट होना हर महिला के लिए बहुत ख़ुशी वाला दिन होता है। जब भी कोई भी महिला माँ बनती है तो उस ख़ुशी की तुलना आप किसी से भी नहीं कर सकते है। जब पीरियड मिस हो जाता है उसको ही सबसे पहले प्रेग्नेंसी का लक्षण माना जाता है। इसके बाद से ही प्रेग्नेंसी टेस्ट जैसी सभी चीज़े लोग करवाने का कार्यकर्म शुरू कर देते है। आपको एक बात और बता दे कि किसी भी महिला के प्रेग्नेंट होने पर उसके पीरियड मिस होने से भी पहले बहुत सारे लक्षण दिखने लगते है। यह महिला में होने वाले बदलाव होते है जब भी कोई महिला गर्भावस्था में होती है। तो चलिए pregnancy symptoms in hindi में जानते हैं

Pregnancy symptoms in hindi – गर्भवती होने पर पीरियड्स मिस होने से भी पहले शरीर देता है ऐसे संकेत 

1.स्तनों में सूजन या संवेदनशीलता

जब प्रेगनेंसी की शुरुआत होती है तो महिलाओं के स्तनों में सूजन भी आ जाती है। जिस को छूने पर दर्द का एहसास होता है। यह सब progesterone hormone के बढ़ने के कारण होता है। महिलाओं के स्तनों पर निप्पल के आसपास की जगह पर काफी गहरा रंग का स्थान हो जाता है। यह सभी बदलाव गर्भधारण के एक या दो हफ्तों में ही दिख जाता है।

2.पेट में ऐंठन

प्रेगनेंसी के शुरुआती दिनों में ऐंठन का अनुभव होता है जिससे स्पष्ट संकेत मिलते हैं। जब पीरियड के दौरान ऐंठन होती है उसी प्रकार की ऐंठन आपके गर्भावस्था के समय में होते हैं। यह आपके पेट या पीठ के निचले हिस्से की तरफ होती है।

3.बॉडी टेम्परेचर

प्रेगनेंसी के दौरान आपके बॉडी का टेंपरेचर काफी बढ़ जाता है। अगर आप उस पर ध्यान देंगे तो आपको खुद ही पता चलेगा। ऐसे ही जब किसी भी महिला को पीरियड्स होते हैं उस वक्त भी यह टेंपरेचर बढ़ता है और भी पीरियड्स चक्र के बाद अपने आप ठीक हो जाता है। गर्भावस्था मैं progesterone hormone के बढ़ने के कारण शरीर का तापमान ज्यादा होता है। आपके शरीर में तापमान ओव्यूलेशन कारण 20 दिनों से बढ़ रहा है तो आप समझ जाए यह नयी यात्रा की ओर का संकेत है।

4.उल्टी होना

उल्टी होना प्रेगनेंसी के वक्त में एक सामान्य लक्षण होता है। लेकिन बहुत सारे लोग इसे sickness कहकर ताल देते है।  लेकिन उल्टी होने से आप समझ सकते हैं कि यह गर्भवती होने का भी इशारा हो सकता है। गर्भधान के चार से साथ हफ्ता बाद उल्टी जैसा महसूस होता है। estrogen और progesterone hormone के ज्यादा होने के कारण आपको हर दिन सुबह उल्टी जैसा करने का महसूस होता है। अब जरूरी नहीं है कि उल्टी आपको सुबह ही आएगी यह आपको कभी भी आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button