ट्रेंडिंगबिज़नेस

Richest Man In The World 2022 – जानें दुनिया के 5 सबसे अमीर लोगों के बारे में

आज की आर्टिकल में हम आपको Richest Man In The World 2022 के बारे में बताने वाले हैं। जो हमने लिस्ट बनाई है उसमें काफी बार उलटफेर भी हुई है। आपको बता दें इस सूची में सबसे पहले स्थान पर अमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस हुआ करते थे। लेकिन अब उनकी जगह टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने ले लिए हैं। आखिर दुनिया का सबसे अमीर आदमी हर कोई बनना चाहता है लेकिन अमीर आदमी बनने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत भी करनी होती है।

आपको अमीर आदमियों के नाम सुनने में तो काफी सरल लगता होगा लेकिन इन लोगों ने दिन रात मेहनत करके अपना नाम बनाया होता है उसके बाद यह दुनिया के सबसे अमीर आदमियों की गिनती में आते हैं। अब काफी लोगो के दिमाग में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि यह दुनिया के अमीर आदमी किस तरह से बनते हैं मतलब इनकी सूची किस तरह से तैयार की जाती है तो आपको बता दें दुनिया की  पॉपुलर बिजनेस पत्रिका Forbes में साल दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट निकाली जाती है। यह लिस्ट प्रतिवर्ष नेटवर्थ के आधार पर बनती है।

1.एलन मस्क

अभी के समय में एलन मस्क दुनिया के सबसे बड़े आदमी हैं। इनके पास कुल 213 billion dollar की संपत्ति है। इनका नाम 21वीं सदी के क्रांतिकारी लोगों में भी आता है। क्योंकि इन्होंने जो टेस्ला कार बनाई है जोकि इलेक्ट्रिक कार है और यह भविष्य में काफी ज्यादा चलने वाली है। इसके अलावा इनकी एक और कंपनी है जिसका नाम Space X है जो कि स्पेस में यात्रा करने के लिए काम करती है।

2.जेफ बेजोस

जेफ बेजोस बारे में तो आप सभी लोग जानते हैं कि यह Amazon के मालिक हैं। यहां पर यह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इनकी कुल संपत्ति 197 billion dollar है। इन्होंने अमेजन कंपनी को 1994 में शुरू किया था और शुरुआती दौर में यह सिर्फ किताबों को ही बेचा करते थे। लेकिन आज यह दुनिया का सबसे बड़ा इ- प्लेटफॉर्म बन चुका है।

3.बर्नार्ड अरनॉल्ट

बर्नार्ड अरनॉल्ट फ्रेंच इन्वेस्टर , LMVH के चेयरमैन और सीईओ है। इस साल बर्नार्ड अरनॉल्ट पहले स्थान पर भी आ सकते थे लेकिन इनके शेयर की गिरावट के कारण अभी यह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। अभी इनकी कुल संपत्ति 160 billion dollar है। LMVH एक बहुत बड़ी लक्ज़री ब्रांड है। यह कंपनी घडी, कपड़े, ज्वेलरी, परफ्यूम आदि जैसे प्रोडक्ट को बनाती है।

4.मार्क जुकरबर्ग

मार्क जुकरबर्ग के बारे में तो सभी लोग जानते हैं यह Facebook के फाउंडर है जिन्होंने 2004 में फेसबुक को बनाया था। अभी इनकी कुल संपत्ति 132 billion dollar है। मार्क जुकरबर्ग ने साल 2012 में instagram एप्लीकेशन और whatsapp को 2014 में अरबों रुपए खर्च करके खरीद लिया था और अब इन सभी कंपनियों से वह काफी ज्यादा पैसा कमा रहे हैं।

5.बिल गेट्स

बिल गेट्स जो कि हमारी लिस्ट में पांचवें नंबर पर आते हैं। यह Microsoft कंपनी  के संस्थापक है। इनकी कुल संपत्ति 128 billion dollar है। वैसे तो बिल गेट्स के अच्छे कारनामो के कारण लोग इनको काफी ज्यादा जानते हैं। बिल गेट्स कई क्षेत्रों में भी अपने पैसे को इन्वेस्ट करते हैं  जैसे रिटेल, साइंस आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button