हिस्ट्री (इतिहास)
Today History of 31 May: देश और दुनिया के इतिहास में 31 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं
31 मई का इतिहास : देश-विदेश के इतिहास में 31 मई का अर्थ हैं कि आज का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के कारण महत्वपूर्ण हैं, आज हम जानते हैं कि 31 मई के इतिहास में और कौन सी अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं शामिल हैं

आज की महत्वपूर्ण घटनाएं-
- 1577 – आज ही के दिन मुगल बादशाह जहांगीर की पत्नी नूरजहां का जन्म हुआ था।
- 1727- आज ही के दिन फ्रांस, ब्रिटेन और नीदरलैंड ने पेरिस की संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
- 1759 – पेन्सिलवेनिया के उत्तर पूर्वी प्रांत में सभी थिएटर कार्यक्रमों पर प्रतिबंध।
- 1878 – जर्मन युद्धपोत एसएमएस गांव कुर्फुरस्ट के डूबने से 284 लोग मारे गए।
- 1889 – अमेरिका के पेनसिल्वेनिया के जॉन्सटाउन में भयंकर बाढ़ के कारण 2200 से अधिक लोगों की मौत हुई।
- 1900 – इस दिन लॉर्ड रॉबर्टस के नेतृत्व में ब्रिटिश सैनिकों ने जोहान्सबर्ग पर कब्जा कर लिया था।
- 1907 – अमेरिका के न्यूयार्क शहर में आज के दिन पहली टैक्सी सेवा शुरू की गई।
- 1921 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का झंडा आज अपनाया गया।
- 1935 – पाकिस्तान के क्वेटा शहर में आज ही के दिन आए भीषण भूकंप से 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।
- 1959 – बौद्ध गुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई थी।
- 1966 – एक वियतनामी बौद्ध लड़की ने दक्षिण वियतनाम के शासन के विरोध में ह्यू शहर में आग लगाकर आत्महत्या कर ली। आग की लपटों से घिरी एक महिला की तस्वीर ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया. और बौद्ध समुदाय की सैन्य सरकार का नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की।
- 1973 – गुरनाम सिंह – भारतीय राजनीतिज्ञ और पंजाब के मुख्यमंत्री जिनका आज ही के दिन निधन हो गया था।
- 1977 – भारतीय सेना की एक टीम ने दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी कंचनजंगा पर चढ़ाई की।
- 1999 – वीरेंद्र कुमार सकलेचा – मध्य प्रदेश के पूर्व 10 वें मुख्यमंत्री जिनका आज ही के दिन निधन हो गया था।
- 2008 – दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट ने 9.72 सेकेंड में 100 मीटर पूरा करके विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।