हिस्ट्री (इतिहास)

Today History Of 24 मई का इतिहास: ऐसी कौन सी घटनाएं घटी और जानिए आज क्या हुआ, ऐसी कई बातें।

24 मई का इतिहास – Aaj Ka Itihas -अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, जिसे देश में मुस्लिम शिक्षा का सबसे बड़ा और प्रमुख केंद्र माना जाता हैं, 24 मई 1920 मेह इसे स्थापित किया गया था। अपने समय के एक महान समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान ने आधुनिक शिक्षा प्रदान करने की आवश्यकता को महसूस किया और मुसलमानों ने 1877 में एक स्कूल की स्थापना की जो बाद में मुस्लिम एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज बन गया। और वे 1920 में कॉलेज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बन गया। यह आजादी के बाद देश के चार केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक था। देश के इतिहास में 24 मई की तारीख को दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का क्रम इस प्रकार हैं।

24 मई का इतिहास Aaj Ka Itihas

24 मई का इतिहास: महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1543: पोलैंड के खगोलशास्त्री निकोलस कैपरनिकस की मृत्यु आज के दिन हुई, जिन्होंने इस सिद्धांत को प्रतिपादित किया कि पृथ्वी सहित सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर घूमते हैं और पृथ्वी भी अपनी धुरी पर घूमती है, जिससे विभिन्न मौसम होते हैं।
  • 1689: इस दिन ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट ईसाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी।
  • 1875: इस दिन सैयद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की और वर्तमान में इसे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रूप में भी जाना जाता हैं।
  • 1883: इस दिन ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ने वाले ब्रुकलिन ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया गया था।
  • 1915: वर्तमान समय के थॉमस अल्वा एडिसन ने टेलिस्क्राइब का आविष्कार किया।
  • 1931: आज ही के दिन अमेरिका के वाल्टमोर ओहियो रूट पर पहली एयर कूल्ड पैसेंजर ट्रेन चलाई गई थी।
  • 1959: आज ही के दिन एम्पायर डे का नाम बदल-कर कॉमनवेल्थ डे कर दिया गया था।
  • 1985 : बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान से दस हजार लोगों की मौत।
  • 1986: मार्गरेट थैचर इस दिन इजरायल की यात्रा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनीं।
  • 1994: मीना (सऊदी अरब) में हज से जुड़े एक समारोह के दौरान मची भगदड़ में आज 250 से ज्यादा हाजियों की मौत हो गई.
  • 1994: इस दिन , न्यूयार्क शहर में 1993 वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में बम विस्फोट करने वाले 4 अपराधी में से प्रत्येक अपराधी को 240 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।
  • 2000: इस दिन इज्राईल ने दक्षिणी लेबनान पर अपने 18 साल से पुराने कब्जे को समाप्त किया और वहां से अपनी सेना वापस ले ली।
  • 2001: इस दिन नेपाल की 15 वर्षीय (शेरपा तेनबा शेरी) माउंट एवरेस्ट की चोटी को फ़तह करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बने।
  • 2004: इस दिन उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगा दिया।
  • 2020: देश में Covid -19 के मामले काफी हद तक बढ़ते देखे गए और 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ 6,767 नए मामले सामने आए, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 1,31,868 हो गई. जबकि मौतों की संख्या 3,867 तक पहुच गई । दिल्ली में Covid -19 संक्रमण के मामलों की संख्या 13,000 से अधिक देखी गई और मरने वालों की संख्या 261 को पार कर गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button