ट्रेंडिंगभारत

Budget Satra 2022 : राष्ट्रपति ने बोला बैंकिंग सिस्टम से जुड़ी देश की 44 करोड़ से अधिक आबादी

Budget Satra 2022 : आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो गया है। हमेशा की तरह बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के जरिये ही हुए है। कोरोना की तीसरी लहर की वजह से बजट सत्र को दो शिफ्टों होने वाला है। हमारे देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द दोनों सदनों के संयुक्त बैठक को सेंट्रल हॉल में संबोधित करवाने वाले है। इसी के साथ राष्ट्रपति जी ने  गणतंत्र दिवस के साथ ही “वीर बाल दिवस” की भी घोषणा की है। वही 14 अगस्त के दिन  ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस ” जैसे बड़े एलानो के बारे में भी बताया है।

Budget Satra 2022 बजट सत्र 2022 india budget

सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया

सरकार ने तीन तलाक के रिवाज को एक कानून अपराध घोषित कर दिया है। अब समाज को इस क्रूर प्रथा से मुक्त कराने की शुरुआत कर दी गई है। वही मुस्लिम महिलाओं को केवल महरम के साथ ही हज की यात्रा करने के लिए अनुमति थी तो उस प्रतिबंधों को भी हटा दिया गया है अब महिला अकेले भी हज की यात्रा कर सकती है।

2014 के मुकाबले में पुलिस कर्मियों में महिला पुलिस की संख्या 2 गुना ज्यादा कर दी गई है मतलब अब पुलिस बल में महिलाओं की भर्तियां अधिक हो गई है। देश की बेटियों को सामान अधिकार का दर्जा देते हुए महिलाओं की शादी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से बढ़ाकर पुरुषो के समान कर दी है। अब किसी भी महिला की शादी 21 वर्ष से पहले नहीं कराई जा सकती है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति

राष्ट्रपति ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा के माध्यम से जितने भी स्थानीय भाषाएं हैं उनको प्रोत्साहित किया जाए। स्नातक के अंतर्गत के पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षाएं भारतीय भाषाओं में कराये जाने पर जोर दिया जाएगा। इस साल 10 राज्यों के 19 इंजीनियरिंग कॉलेजों में 6 भारतीय भाषाओं को पढ़ाया जाएगा।

UPI platform की सफलता

डिजिटल इकोनामी और डिजिटल इंडिया के बढ़ते किस प्रसाद को देखकर राष्ट्रपति जी ने कहा  यूपीआई  प्लेटफार्म की सफलता और सरकार के विजन की प्रशंसा करता हूं। दिसंबर 2021 में 8 करोड रुपए से भी ज्यादा का लेनदेन यूपीआई के जरिए हुआ है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना

कोरोनावायरस के कारण देश में काफी लोगों का आय बिलकुल बंद सी हो गयी थी जिसके कारण लोगो के पास खाने तक के लिए भी कुछ भी नहीं था। लेकिन सरकार ने गरीब लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के जरिये हर महीने मुफ्त राशन दिया है।

भारतीय रेलवे का आधुनिकीकरण

मेरी सरकार ने भारतीय रेलवे का भी बहुत तेजी से आधुनिकीकरण किया है बीते पिछले कुछ सालों में 24000 किलोमीटर रेलवे रूट पर विद्युतीकरण कराया जा चूका है।

  • नई मेट्रो लाइन्स पर सेवाएं शुरू
  • देश में अब 11 नई मेट्रो लाइन्स की शुरआत कर दी गयी है। जिसका लाभ  8 राज्यों के लाखो लोग उठाएंगे।

देश की सुरक्षा पर विशेष ध्यान

राष्ट्रपति जी ने देश की सुरक्षा के लिए विशेष ध्यान दिया है। रक्षा के क्षेत्र में हमारे सेना की जरूरी सामान को भारत में ही बनाया जाए और विकसित किया जाए यह लक्ष्य को लेकर चलने के लिए बोला है। 2020-21 में 87 प्रतिशत उत्पादों पर मेक इन इंडिया के लिए सबसे आगे रखा है। अब 209 ऐसे समान की लिस्ट को बनाया गया है जिसको विदेश से नहीं लिया जाएगा।

  • विदेशी निवेश में बढ़ोतरी
  • भारत में विदेशी निवेश तेजी से बढ़ता जा रहा है। आज भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $630 है। अब देश की निर्यात काफी तेजी से बढ़ गई है।

भारतमाला परियोजना पर काम

हमारे देश में मार्च 2014 में राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई 90000 किलोमीटर थी। लेकिन आज उसकी लंबाई को बढ़ाकर 140000 किलोमीटर से भी ज्यादा कर दिया गया है। भारतमाला परियोजना में लगभग 6 लाख करोड़ रुपए से 20,000 किलोमीटर लम्बाई से भी ज्यादा राजमार्गों पर काम हो रहा है। इसी में 23 ग्रीन एक्स्प्रेस-वेज और ग्रीन-फील्ड कॉरिडोर्स भी मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button