Petrol Diesel Price Today 2022 : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव हुआ है। लेकिन वही राष्ट्रीय तेल कंपनी में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर आज भी कोई भी बदलाव नहीं किया है। भारत की सभी तेल कंपनियों ने 3 महीने से पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई भी बदलाव नहीं किया है। वही देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल के दाम ₹100 प्रति लीटर से भी ऊपर जा चुके हैं। आपको बता दे केंद्र सरकार ने 3 नवंबर को एक्साइज ड्यूटी में 5 रुपये और 10 रुपये की कटौती भी की है। इसके बाद भी बहुत से राज्यों में पेट्रोल पर वैट कम हुआ है लेकिन ईंधन की कीमत में कोई बदलाव नहीं है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार आज 29 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वही मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। दिल्ली के पास नॉएडा में पेट्रोल की कीमत 95.51 रुपये और डीजल की कीमत 87.01 प्रति लीटर स्थित है। बात करे वही कोलकाता, भोपाल, पटना और चेन्नई सहित कई राज्यों में तो पेट्रोल के दाम आज भी 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा है।
प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल का दाम
शहरकानाम | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 95.41 | 86.67 |
मुंबई | 109.98 | 94.14 |
कोलकाता | 104.67 | 89.79 |
चेन्नई | 101.40 | 91.43 |
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो वहां पर पेट्रोल 95.28 रुपये और डीजल 86.80 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मध्यप्रदेश के भोपाल में पेट्रोल के दाम 107.23 रुपये है जबकि डीजल 90.87 रुपये प्रति लीटर भाव चल रहा है।
इस तरह से चेक करे अपने शहर में तेल का भाव:
आप अपने मोबाइल से SMS के जरिए अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम के बारे में जान सकते हैं। आप अगर इंडियन ऑयल के बारे में जानना चाहते हो तो इसके लिए आपको सिर्फ RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होता है। वही एचपीसीएल के दाम जानने के लिए HPPRICE कोड लिखकर 9222201122 नंबर भेजे। बीपीसीएल के उपभोक्ता RSP कोड लिखकर 9223112222 पर भेजे।
पेट्रोल-डीजल की कीमतें कब अपडेट होती है ?
जब भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में बदलाव होता है तो उसी के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती हैं। इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर सुबह अपने शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती है।