पंजाब-हरियाणा टोल प्लाजा, बढ़ सकते हैं रेट
आप सभी लोगों को पता है कि बहुत दिनों से किसानों का आंदोलन चल रहा है। लेकिन अब सरकार ने जब उनकी सभी मांगो को मान लिया है। तो सभी किसानो ने अपने धरने को बंद करने का एलान कर दिया है। जब आंदोलन पूरी तरह से बंद हो चूका है तो पंजाब-हरियाणा टोल प्लाजा में सालभर से बंद पड़े काम की वजह से काफी नुक्सान भी हो चूका है। लेकिन अब उसको दुबारा से शुरू करने की तैयारी में लग चुके है।

अगर आप सभी लोगों को नहीं पता है तो हम आपको बता दें कि पंजाब और हरियाणा मैं जो नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर धरना दे रहे थे। इस किसान के आंदोलन को काफी वक़्त भी हो चूका है लेकिन सरकार इनकी मांग को नहीं मान रही थी। इसकी वजह से वहाँ पर टोल की वसूली नहीं हो पा रही थी। लेकिन अब किसानो के आंदोलन खत्म बाद तो टोल प्लाजा पर फिरसे वसूली की तैयारी कर रहे है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभी टोल प्लाजा के रेट को नहीं बढ़ाया गया है। लेकिन अगर आगे नुकसान की जो भी भरपाई पूरी नहीं हो पाएगी तो केंद्र सरकार टोल प्लाजा के रेट बढ़ा सकती है। करनाल में बसताड़ा टोल के मैनेजर भानु प्रताप ने बताया कि अभी किसानो ने टोल को चलाने की कोई भी अनुमति नहीं दी है। जब सभी किसान सहमति देंगे अभी टोल को चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि हमारे पास कर्मचारी व कुछ व्यवस्था पूरी है।
दिल्ली जाने के रास्तो पर टोल की स्थिति
अगर आप चंडीगढ़ से दिल्ली जाते हैं तो वहां पर दप्पर, घरौंडा , पानीपत और मुरथल में टोल प्लाजा पड़ेगे। यहां पर वाहन चालको को एक तरफ के सफर पर 250 से 300 रुपए टोल का रेट है। अमृतसर से दिल्ली के बीच में ढिलवां, निज्जरपुरा, लाडोवाल, शंभू, घरौंडा , पानीपत और मुरथल में कार के लिए एक तरफ के सफर पर लगभग 500 रुपए टोल का रेट है।