हिस्ट्री (इतिहास)
आज 3 जून का इतिहास: Aaj Ka Itihas भारत और विश्व ऐतिहासिक तथ्य
Aaj Ka Itihas – इस दिन यानी 3 जून 1947 को भारत और पाकिस्तान के विभाजन की घोषणा ब्रिटिश राज में भारत के अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने की थी। भारत के विभाजन की इस घटना को ‘3 जून योजना’ या फिर ‘माउंटबेटन योजना’ के नाम से जाना जाता है। 3 जून का इतिहास में ऐसी कई महत्वपूर्ण घटनाएं 3 जून को दर्ज हैं, जिनका विवरण इस प्रकार हैं।

Aaj Ke Itihas की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं-
- 1867: भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद्, राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक हरविलास शारदा का जन्म आज ही के दिन हुआ था।
- 1901: ज्ञानपीठ पुरस्कार के प्रथम विजेता महाकवि जी शंकर कुरुप का आज ही के दिन जन्म हुआ था।
- 1915: इस दिन ब्रिटिश सरकार ने रवींद्रनाथ टैगोर को नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया।
- 1918: महात्मा गांधी की अध्यक्षता में इंदौर में ‘हिंदी साहित्य सम्मेलन’ का आयोजन किया गया और उसी में पारित एक प्रस्ताव के आधार पर हिंदी को राजभाषा माना गया।
- 1924: तमिलनाडु के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके (एम करुणानिधि) का जन्म आज ही के दिन हुआ था।
- 1930: भारत में ऐतिहासिक रेल हड़ताल का नेतृत्व करने वाले और पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस का जन्म हुआ।
- 1943: इस दिन संयुक्त राष्ट्र संगठन ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की।
- 1947: आज के दिन ब्रिटिश राज के तहत भारत के अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के विभाजन की घोषणा की।
- 1959: इस दिन सिंगापुर को एक स्वायत्त राज्य घोषित किया गया था।
- 1972: देश की पहली आधुनिक युद्धपोत नीलगिरि को भारत की तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी द्वारा कमीशन किया गया था।
- 1974: बिहार के मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय का आज ही के दिन निधन हुआ था।
- 1985: भारत सरकार ने पांच दिवसीय कार्य दिवस सप्ताह की शुरुआत की।
- 1999: होवरक्राफ्ट के आविष्कारक क्रिस्टोफर कॉकरेल का आज ही के दिन निधन हो गया था।
- 2005: फ्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की उम्मीदवारी के लिए अपना समर्थन दोहराया।
- 2014: पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का आज ही के दिन एक सड़क हादसे में निधन हो गया था.