हिस्ट्री (इतिहास)
Today History Of 2 June का इतिहास : जानिए इतिहास में आज के दिन क्या हुआ था
2 June का इतिहास – आज ही के दिन 2 जून 2014 को तेलंगाना भारत का 29वां राज्य बना था और आज हम कुछ खास लोगों के बारे में जानेंगे जिनका जन्म इसी दिन हुआ था और आज हम बात करेंगे खास और महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में.

2 June की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं-
- 1908: मानिकटोला बम विस्फोट मामले में सर अरबिंदो को गिरफ्तार किया गया।
- 1953: इसी दिन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ब्रिटिश सिंहासन पर राज्याभिषेक हुआ।
- 1956: तमिल और हिंदी सिनेमा के बेहतरीन फिल्म निर्माताओं में से एक मणिरत्नम का जन्म आज ही के दिन हुआ था। बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका पूरा नाम गोपाल रत्नम सुब्रमण्यम था।
- 1966: आज ही के दिन अमेरिका का पहला अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरा था।
- 1979: पोप जॉन पॉल द्वितीय पोप के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार अपनी मातृभूमि, पोलैंड लौटे, और किसी भी सर्वोच्च रोमन कैथोलिक धार्मिक नेता द्वारा पोलैंड की पहली यात्रा की।
- 1988: बॉलीवुड के महान अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और शोमैन राज कपूर का आज ही के दिन निधन हो गया था।
- 1996: यूक्रेन अपना आखिरी परमाणु हथियार रूस को सौंपकर परमाणु मुक्त देश बना।
- 2000: इस दिन पाकिस्तान में एक जवाबदेही अदालत ने उम्रकैद की सजा को मौत की सजा में बदलने की नवाज शरीफ की याचिका को स्वीकार कर लिया।
- 2003: म्यांमार के लोकतांत्रिक नेता (औन सांग सू की) की गिरफ्तारी के बाद देश के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं.
- 2004: (श्रीकांत जिचकर) भारत के ऐसे सक्षम व्यक्ति थे, जिन्होंने 42 विश्वविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त की और आज ही के दिन उनका निधन हो गया।
- 2006: आज के दिन अमेरिका ने अंडरवर्ल्ड डॉन (दाऊद इब्राहिम) और उसके संगठन पर प्रतिबंध लगाया।
- 2012: मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति (होस्नी मुबारक) को 2011 की अरब क्रांति के दौरान प्रदर्शनकारियों की हत्या का आदेश देने के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
- 2014: आज के दिन तेलंगाना भारत का 29वां राज्य बना।