ब्यूटीलाइफस्टाइल

Skin care routine : Glowing Skin चाहिए तो डाइट में शामिल करें ये 7 चीजें

Skin care routine: आज के समय में हर कोई व्यक्ति अपने चेहरे को अच्छा बनाने की कोशिश करता है। लेकिन प्रदूषण और बिजी Lifestyle के कारण चेहरे पर ढीलापन पिंपल आना अब आम बात हो गई है। अगर आपकी उम्र 30 वर्ष से ज्यादा हो जाती है तो आपको अपनी स्किन की और ज्यादा केयर करनी होती है क्योंकि उम्र के साथ-साथ आपकी स्क्रीन पर झुर्रियां आना शुरू हो जाते हैं। आजकल काफी सारे केमिकल प्रोडक्ट भी आ चुके है जो चेहरे को अच्छा बनाते है। लेकिन इनका प्रयोग करने से फेस का नैचुरल ग्लो ही चला जाता है। अगर आप हमारे बताये हुए लाइफस्टाइल और ब्यूटी रूटीन को मानते ही तो इससे काफी फैयदा मिल सकता है।

Skin care routine skin care routine for men skin care routine for women skin glowing vitamin स्किन के लिए फायदेमंद Foods skin glowing tips in hindi skin glowing food

चेहरे पर झुर्रियां क्यों आने लगती हैं

हम सभी अपने कामो की वजह से पुरे दिन भर घर से बहार रहते है जिसकी वजह से हेल्दी डाइट और ब्यूटी रूटीन फॉलो ही नहीं कर पाते है। इसी वजह से लोगो के चेहरे पर झुर्रियां और कुछ दिक्कते दिखना शुरू हो जाती है। वैसे जब बुढ़ापा आने लगता है तब झुर्रियां दिखना शुरू होती है लेकिन अब कुछ लोगो के जल्दी ही झुर्रियां दिखने लगती है।

स्किन के लिए फायदेमंद Foods ( Skin care routine )

  • दही का सेवन

दही के अंदर हेल्थी बैक्टीरिया होते हैं जिससे आपकी स्किन टेक्सचर बढ़िया होता है। अगर आप 30 वर्ष उम्र में अपने चेहरे पर झुर्रियां नहीं देखना चाहते हैं तो आप दही खाना शुरु कर दें इससे आपका स्किन काफी बढ़िया हो सकता है।

  • मछली का सेवन

मछली से आपको Vitamin E मिलता है जो कि आपके स्किन के लिए काफी बढ़िया माना जाता है। अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो हफ्ते में 2 बार मछली को जरूर खाएं। इसको खाने से झुर्रियां और चेहरे से संबंधित काफी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

  • एवोकाडो

एवोकाडो के फल में आपको काफी सारी चीज़े मिलती है जिससे आपका शरीर अच्छा रहता है। अगर आप एवोकाडो का सेवन करेंगे तो इससे आपकी त्वचा में ग्लो आना शुरू हो जाएगा। क्युकी इसमें जो भी प्रॉपर्टी होती है वो एंटी-एजिंग एजेंट के रूप में काम करती है।

  • टमाटर

टमाटर में Vitamin C होता है जिससे स्किन पर काफी फर्क पड़ता है। वैसे टमाटर के सेवन से सेहत भी बढ़िया होती है। अगर आप टमाटर को अपने स्किन पर लगाते है तो इससे कोलेजन का उत्पादन होता है इससे झुर्रियां दिखना गायब हो जाती है।

  • आंवला और एलोवेरा का जूस पिएं

आप सुबह गुनगुने पानी के साथ आंवला और एलोवेरा का जूस पीते है तो इससे पाचन तंत्र और शरीर में नैचुरल निखार आता है। आंवला और एलोवेरा के साथ  गिलोय का जूस भी मिला सकते है।  

  • नट्स का सेवन

नट्स का सेवन करने से सेहत और स्किन दोनों पर ही बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है क्युकी इसमें Omega-3 फैटी एसिड होता है। अगर आप इसको सही मात्रा में लेते हो तो इससे चेहरे पर झुर्रियां नहीं आती है।

  • एलोवेरा जेल लगाये

रात में सोते वक़्त अपने फेस पर एलोवेरा जेल को लगाये। एलोवेरा जेल से चेहरे पर पिंपल और दाने आदि से नहीं आते है। मार्किट में बहुत से एलोवेरा जेल के डब्बे भी मिलते है लेकिन कुछ में केमिकल मिला होता है तो उनसे हमेशा दूर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button