Riya Sen Birthday : Superhit हीरोइन के करियर पर ग्रहण, जब controversies में रहीं रिया सेन
रिया सेन बॉलीवुड की क्यूट हीरोइन है लेकिन यह हमेशा कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से लोगो को सबसे ज्यादा याद की जाती है। इनके करियर को ऐसा ग्रहण लगा है जो हटता ही नहीं है। आज बगाल और हिंदी फिल्मों के फेमस एक्ट्रेस मुनमुन सेन की बेटी Riya Sen Birthday को मना रही है। रिया सेन से स्टाइल, झंकार बीट्स और अपना सपना मनी-मनी जैसी अच्छी फिल्मो में काम किया है , जिनको अभी भी लोग देखना पसंद करते है। लेकिन यह लोगो के बीच कंट्रोवर्सीज के कारण ज्यादा सुर्खियों में रहती है।
Riya Sen Birthday 24 जनवरी को होता है, तो 2022 के इस जन्मदिन पर यह 41 वर्ष की हो चुकी है। लेकिन यह अपने शरीर को इतना अच्छा बनाकर रखती है जिसकी वजह से लोग इनकी सही उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाते है। रिया के माता – पिता का नाम भरत देव वर्मा और मुनमुन सेन है और इनकी बड़ी बहन का नाम अभिनेत्री राइमा सेन है। रिया ने 1991 में बाल कलाकार के तौर पर अपनी शुरुआत की थी। फाल्गुनी पाठक के गाने ‘चूड़ी जो खनकी हाथों में’ से लोगो की नज़रो में सबसे पहेली बार दिखी।

बी ग्रेड फिल्मों में किया काम
रिया सेन खुद को बॉलीवुड में एक सफल अभिनेत्री की जगह को नहीं बना पाई। वह हमेशा फिल्मो में हॉट दृश्यों के लिए ही लोगो के बिच में चर्चा में रही। लेकिन अब इन्होने बंगाली फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया है।
रिया सेन का इंस्टाग्राम
रिया सेन के अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अभी 1.4 मिलियन से ज्यादा फोल्लोवेर्स है। यह अपने इंस्टाग्राम के अकाउंट पर कुछ न कुछ हॉट फोटो को डालती रहती है , जिसको इनके फैन काफी पसंद भी करते है।
एमएमएस केस
रिया सेन और अश्मित पटेल 2005 में रिलेशनशिप में थे। लेकिन इनके एक mms ने इनको काफी बड़े विवादों में डाल दिया था। इनका का mms बहुत तेज़ी से वायरल हुआ था , जिसमे रिया सेन और अश्मित पटेल एक दूसरे को किस करते हुए नज़र आ रहे थे। लोगो ने इन पर आरोप लगा दिया था कि इनकी नयी फिल्म आने वाली है जिसकी पब्लिसिटी के लिए रिया ने ही वीडियो को लीक किया है। लेकिन रिया सेन और अश्मित पटेल ने इस लीक वीडियो को फेक बताया है।
निशांत मलकानी का आरोप
रागिनी MMS रिटर्न के शूटिंग के वक़्त सेट पर निशांत मलकानी ने रिया सेन पर कपडे उतारने के आरोप लगाया था। लेकिन रिया ने बताया कि उन्होंने कैमरा के सामने निशांत मलकानी का लोअर इसलिए नीचे उतारा था जिससे महिला उनको पसंद करने लगेगी। यह विवाद ने भी रिया को काफी मीडिया के सामने काफी सुर्खियों में रखा था।
रिया सेन के अफेयर्स
रिया सेन के अफेयर्स तो मीडिया में काफी ज्यादा उछले है। इनकी बॉयफ्रेंड की लिस्ट में अक्षय खन्ना से लेकर सलमान, रुशदी तक का नाम आते है। एक बात की जानकारी आपको बता दे कि सलमान रुशदी की उम्र रिया सेन से दोगुनी है। यह बात सुनके काफी लोगो को झटका लग सकता है। रिया ने अपने बॉयफ्रेंड शिवम तिवारी के साथ 2017 में शादी कर ली।