ट्रेंडिंगभारत

Padma Awards 2022 : Padma Shri Awards से सम्मानित होंगे सोनू निगम और चंद्रप्रकाश द्विवेदी , अक्षय कुमार ने दी बधाई

Padma Awards 2022 padmaawards gov in 2022  Padma Shri Awards 2022 padma awards 2022 list

Padma Awards 2022 : पद्म पुरस्कार की घोषणा 2022 के लिए कर दी गई है। वही बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार में अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट को डालकर पद्म पुरस्कार मिलने वाले  लोगो के लिए ख़ुशी को जताया है। पद्म पुरस्कारों की लिस्ट में फिल्म की दुनिया के दो लोगो का भी नाम आया है जिसमे सोनू निगम और निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी है। हमारे देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के जरिये मिलने वाली 128 हस्तियों को 4 भागो में Padma Awards 2022 के नाम को एलान किया है। इसमें 4 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्मश्री अवॉर्ड्स के नाम बताये गये है। फिल्मो की दुनिया से गायक सोनू निगम को देश के सर्वोच्च चौथे सम्मान पद्मश्री अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाएगा।

जब सरकार ने पद्म अवॉर्ड्स की लिस्ट के बारे में बताया है तो वही बॉलीवुड के स्टार अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करके लिखा है कि  पद्म अवॉर्ड्स में देश के कुछ महान लोगो के नाम को देखकर मेरे दिल को को काफी ख़ुशी मिल रही है। मेरे निर्देशक दोस्त डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी को इस लिस्ट में देख कर में बहुत गर्व महसूस करता हूँ।

संगीतकार राशिद खान को 2006 में पद्म श्री अवार्ड मिल चूका है। लेकिन अब इस लिस्ट में में भी इनको पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जाएगा। संगीतकार राशिद खान ‘आओगे जब तुम साजना’ गाने के वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में आये है जोकि जब वी मेट फिल्म में था। तो अब इनको पद्म विभूषण अवार्ड मिलने वाला है। क्लासिकल सिंगर डॉ प्रभा अत्रे को भी पद्म विभूषण मिलने का एलान किया है। वही कलाकार विक्टर बनर्जी को पद्म भूषण मिलने वाला है , इन्होने हिंदी , इंग्लिश , बंगाली फिल्मो में काम किया है। यह Roman Polanski, James Ivory, Sir David Lean, Jerry London फिल्मो में डिरेक्टर के तौर पर भी रहे है। लिस्ट में निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी को भी पद्म श्री मिलने वाला है यह बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के सबसे करीबी दोस्त है।

निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने टीवी शो चाणक्य और फिल्म पिंजर के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते है। वही ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को भी पद्म श्री अवॉर्ड मिलने का एलान किया गया है। इन्होने टोक्यो में हुए ओलंपिक खेलों में 87.58 मीटर दूर तक भाला फेंक कर पदक को अपने नाम किया है। इनको पिछले  साल नवंबर में ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न’ भी मिला हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button