नया साल शुरू होने जा रहा है। जब भी नया साल की 1 तारीख आती है तो वहां पर कुछ न कुछ बदलाव या फिर नए नियम लागू होते हैं। 1 जनवरी से लागू होने वाले कई सारे बदलाव देखने के लिए मिलने वाले है। जो भी बदलाव होंगे वह सब पैसों से जुड़े होंगे। इसका आम लोगों से लेकर कारोबारियों तक काफी ज्यादा प्रभाव पढ़ने वाला है। तो चलिए अब जानते हैं 1 जनवरी 2022 में क्या-क्या बदलाव होने वाले हैं

इंडिया पोस्ट में पेमेंट्स बैंक के नए चार्ज-
इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के सभी ग्राहकों को कैश निकालने व डिपॉजिट करने के लिए एक लिमिट दी जाएगी। अगर आप उस लिमिट से ज्यादा पेमेंट को निकालेंगे तो आपको उसका चार्ज देना होगा। अगर आप ₹10,000 से कम पैसे को अपने सेविंग और करंट अकाउंट में जमा करना चाहते हैं तो वहां पर आपसे कोई भी चार्ज नहीं लिया जाएगा। आप को हर महीने ₹25000 तक पैसे जमा करने पर कोई भी चार्ज नहीं लिया जाएगा । 1 जनवरी से लागू होने के बाद अगर आप इससे ज्यादा ट्रांजैक्शन करेंगे तो 0.50 फीस दी चार्ज होगा।
जीएसटी कानून में महत्वपूर्ण बदलाव-
अगर आपसे भी कोई भी GST Return गलत भर जाता है तो अब नये साल पर सावधान हो जाये क्युकी इस साल किसी भी गलत return को भरने पर आप पर वसूली के खिलाफ कदम उठाया जा सकता है।
ATM से पैसे निकालना हुआ महंगा-
आपको पता होगा जून के महीने में भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा शुल्क बढ़ाने की इजाजत मिल चुकी थी। 1 जनवरी 2022 से एटीएम से पैसे निकालने पर आपको अधिक शुल्क देना होगा। पहले ATM से ट्रांजेक्शन करने पर कोई भी फीस नहीं ली जाती थी। लेकिन इस नियम के लागू होने से आम लोगो को काफी बड़ा झटका लगा है।
कपड़े और जूते हो जाएंगे महंगे-
CBIC ने काफी जूते और वस्त्रो पर सेवा की दरों को 5 % से बढ़ाकर 12 % कर दी गयी है। लेकिन वही कुछ सिंथेटिक फाइबर पर GST की दर को 18 % से कम करके 12 % कर दिया है। तो आपको 1 जनवरी 2022 में जूते का दाम बढे हुए मिल सकते है।