Monsoon disease: मानसून में वायरल-फ्लू का अटैक, शरीर की रक्षा करेंगे ये 4 तरीके
Monsoon disease: मानसून में वायरल-फ्लू का अटैक, शरीर की रक्षा करेंगे ये 4 तरीके

Monsoon disease – वैसे तो बरसात का मौसम हर किसी को पसंद होता है लेकिन यह मौसम अपने साथ कई बीमारियों को भी आमंत्रित करता है। एक तरफ जहां लोगों को बारिश से होने वाली गर्मी से राहत मिलती है वहीं दूसरी तरफ मौसम में बदलाव से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने लगती हैं. मानसून में संक्रमण फैलने का खतरा और भी बढ़ जाता है। ऐसे में बारिश का मजा लेने के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है।
देश में अभी भी कोरोना का दौर चल रहा हैं. ऐसे में जानकारों के मुताबिक बारिश के मौसम में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़ सकती हैं. जरूरी होने पर ही बाहर निकलें। स्वस्थ खाए जो प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद करता हैं। अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को नियंत्रण में रखने के लिए व्यायाम और ध्यान करें। समय-समय पर पूरे शरीर की जांच करवाएं और जरूरत पड़ने पर अपने नजदीकी डॉक्टर से सलाह लें।

वहीं बारिश के मौसम में कई मौसमी बीमारियां लोगों को प्रभावित करती हैं. इनके कारण व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती हैं और संक्रमण से लड़ने की क्षमता कम हो जाती हैं। तो आए जानते हैं मानसून में होने वाली कुछ बीमारियों के बारे में और उन तरीकों के बारे में जिनसे इम्युनिटी बढ़ाई जा सकती हैं। और बीमारियों से बचा जा सकता हैं।

फल खाए- बीमारियों से बचने के लिए साफ और ताजा खाना जरूरी हैं, मौसमी फल जैसे जामुन, सेब, आलूबुखारा, चेरी, लीची, आड़ू, पपीता, नाशपाती और अनार खाए। इसके अलावा सूप का सेवन करें, जो शरीर को स्वस्थ रखता हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता हैं।

भोजन और जल जनित रोग – स्वस्थ रहने के लिए हमें घर का बना ताजा खाना ही खाना चाहिए। बार-बार हाथ धोना न भूलें। उचित स्वच्छता की कमी से हेपेटाइटिस ए, हैजा, टाइफाइड और दस्त जैसी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता हैं। इस मौसम में बीमारियों से बचने के लिए उबला या शुद्ध पानी ही पीए। दूषित पानी और जंक फूड के सेवन से शरीर पर बुरा असर पड़ता हैं। इससे हेपेटाइटिस ए के कुछ मामलों में पेट की समस्या, बुखार, लीवर खराब होने जैसी समस्या होने का खतरा रहता हैं।

मलेरिया और डेंगू- भारी बारिश के कारण अलग-अलग इलाकों में पानी जमा हो जाता है और वह पानी रुक जाता हैं। जिससे मच्छर पैदा होते हैं। इसके साथ ही मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता हैं। डेंगू शरीर में ब्लड प्लेटलेट काउंट को कम कर देता हैं, जो व्यक्ति के लिए घातक साबित हो सकता हैं।

सामान्य फ्लू और वायरल बुखार- सामान्य फ्लू और वायरल बुखार हवा के माध्यम से फैलता है। आमतौर पर यह बीमारी आम हैं। हालांकि, ये बीमारियां मानसून के दौरान तेजी से फैलती हैं। हवा में नमी की मात्रा अधिक होने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता हैं। इसके सामान्य लक्षणों में बुखार, गले में खराश, नाक बहना, आंखों से पानी आना आदि शामिल हैं।