Ivermectin 12 mg tablet uses in Hindi
Ivermectin एक Antiparasitic दवा है, जिसका उपयोग मनुष्यों में संक्रमण के इलाज के लिए किया जाता है, पशु चिकित्सा में इसका उपयोग heartworm और acariasis को रोकने और इलाज के लिए किया जाता है, हमें ivermectin का प्रयोग डॉक्टर की सलाह लेकर ही करना चाहिए, इस आर्टिकल में हमने बताया है कि Ivermectin 12 mg tablet uses कब करना चाहिए, कब नहीं करना चाहिए, इसके Side effects क्या है, क्या हम ivermectin का प्रयोग Corona पीड़ितव्यक्ति पर कर सकते हैं, या मुख्य रूप से इस टैबलेट की कितनी मात्रा किस व्यक्ति को देनी चाहिए।

Ivermectin को किन बीमारियों में प्रयोग किया जाता है?
- पेट के कीड़ों को खत्म करने या कोई और पेट की बीमारी हो।
- मच्छर या मक्खी के काटने पर चमड़ी के लाल और मोटी होने की समस्या।
- सिर में जूंए।
- अगर चमड़ी में कीड़े हो, जिससे आपको रात में बहुत ज़्यादा खुजली आती है।
- River Blindness जो skin rashes के कारण हो।
Ivermectin किसे नहीं लेनी चाहिए
वैसे तो ivermectin का सेवन कोई भी कर सकता है, चाहे वह बच्चा हो या बूढ़ा, लेकिन कुछ स्थितियों में इसका सेवन नहीं किया जा सकता, जो नीचे बताई गई है –
- जिस व्यक्ति को लिवर या किडनी से जुड़ी कोई बीमारी है।
- कैंसर, HIV, एड्स जैसी बीमारी में।
- जिस व्यक्ति को पाचन तंत्र से जुड़ी कोई समस्या हो।
- गर्भवती महिला।
- किसी बच्चे को जिसकी उम्र 5 साल से कम है या जिसका वजन 15 किलो से कम है।
ivermectin के क्या Side Effects हो सकते है?
अगर आप ivermectin का गलत तरीके से प्रयोग करें या कोई अलग कारण से आपको नीचे बताए गए साइड इफेक्ट हो सकते है, अगर आपको कोई साइड इफेक्ट होता है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
- आंखे लाल होना।
- स्किन का लाल या सूखापन होना।
- बुखार।
- मासपेशियों में दर्द।
- सिरदर्द।
- होठ पर सूजन।
- लंबे प्रयोग से White Blood sales में कमी आना।
ivermectin का प्रयोग किन दवाओं के साथ नहीं करना चाहिए
नीचे बताई गई दवाओं के साथ अगर आप ivermectin टैबलेट लेते है, तो ivermectin का प्रभाव कम या ज्यादा हो सकता है।
- Azithromycin
- BCG vaccine
- Cholerea vaccine
- Typhoid vaccine
- Warfarin
- Lactobacillus
- Estradiol
Ivermectin के बारे में बातचीत
कुछ लोगों का मानना है कि COVID-19 के उपचार में ivermectin प्रयोग की जा सकती हैं, लेकिन इसकी कोई भी पर्याप्त जानकारी नहीं है, ivermectin Corona के मरीजों के लिए उचित है या नहीं इसका अध्ययन अभी पूरा नहीं हुआ है, COVID-19 पर ivermectin का प्रयोग करने के लिए इसके उचित अध्ययन जरूरी है।
Ivermectin टैबलेट कितनी मात्रा में लेनी चाहिए
ivermectin tablets कितनी मात्रा में लेनी चाहिए, यह डॉक्टर द्वारा निर्धारित किया जाता है, ivermectin tablet खाना खाने से 1 घंटे पहले या 2 घंटे बाद लेनी चाहिए, वजन के हिसाब से ivermectin tablets की मात्रा नीचे बताई गई है।
- 15kg – 25 kg = 3 mg
- 26kg – 35 kg = 6 mg
- 36kg – 50 kg = 9 mg
- 51kg – 65 kg = 12 mg
- 66kg – 79 kg = 15 mg
- 80kg – 100 kg = 0.2 mg/kg