ट्रेंडिंगयोगलाइफस्टाइलहेल्थ

कमजोर आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो रोजाना करें ये 4 योग आसन

कमजोर आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो रोजाना करें ये 4 योग आसन

हमारे शरीर में आँख ऐसी चीज है जो कि ईश्वर के जरिए दिया गया बेशकीमती तोहफा है जिससे हम पूरी दुनिया को देख पाते हैं। लेकिन आज की इस भाग दौड़ के जीवन में हम खराब खान के कारण अपनी आँखो को काफी कमजोर करते जा रहे है। आज कल ज्यादातर जगहों पर सभी ऑफिस में कंप्यूटर पर ही काम करना होता है। जब कोई भी ज्यादा देर तक कंप्यूटर की स्क्रीन पर नज़रो को गड़ा के रहेगा तो उससे आखे में जलन, ड्राइनेस जैसे चीज़े होने लगती है। जिससे आंखों की रोशनी पर बहुत असर होता है

जब आपकी आखे पुरे दिन भर स्क्रीन पर रहती है तो उससे आपकी नज़रो में भी कमी आने लगती है। आपने काफी लोगो के मुँह से सुना होगा कि लोगो की आखे बुढ़ापे के साथ कमजोर होती है। लेकिन आज के जमाने में बच्चो की आखो पर चश्मा लगा मिल जाता है। अगर आपकी भी आँखो में कमजोरी आरही है तो इसके लिए हम कुछ योगासन बतायेगे जिससे आप अपनी आँखों को काफी हद तक बचा सकते है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले योगासन

1.    ताली बजाएं

आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले योगासन में ये यह काफी अच्छा योगासन है। इसको करने के लिए सबसे पहले अपनी आँखे बंद करके अपने दोनों हाथो की हथेलियों  को अच्छे से रगड़ना है। जब हथेलियों  गर्म हो जाये तो उसको अपनी पलकों पर आराम से रख दे। जब तक हथेलियों की गर्माहट आपकी आँखो तक महसूस नहीं हो तब तक रखे रहे। इस योग को आपको कम से कम तीन बार करना है।

2.    पलकें झपकाएं

इस आसान के लिए सबसे पहले आपको एक जगह पर बैठकर अपनी आंखों को खोल कर रहे हैं। अब तेजी से आपको अपनी आंखों को 10 बार झपकाना है उसके बाद 20 सेकंड तक अपनी आंखों को बंद करके आराम देना है।  यह चीज़ को आपको पाँच बार करना होगा।

3.    जलनेति

यह क्रिया पानी के जरिए होती है। इससे आपके नैजल ट्रैक की सफाई हो जाती है। इसके लिए आप अपने पानी में थोड़ा सा नमक भी मिला सकते हैं। तो सबसे पहले आप नाक के एक होल में पानी को डालना है और से दूसरे होल से उसी पानी को निकाल देना है। आपको बता दें यह क्रिया करने के लिए आपके पास एक ख़ास पात्र की जरूरत होती है।

4.    त्राटक

अगर आपका मन ज्यादा इधर-उधर भटकता है और आप उस को एकत्रित करना चाहते हैं तो आप इस विधि का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें आपको एक जलते हुए मोमबत्ती या फिर दीपक की बिंदु को देखना होता है इससे आपका फोकस काफी अच्छा हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button