ट्रेंडिंगफैशनब्यूटीलाइफस्टाइल

बालो के घरेलू नुस्खे-Get rid of the problem of dry and lifeless hair with these home remedies

रूखे और उलझे बालों की समस्या से छुटकारा पाए बालो के घरेलू नुस्खे उपचार के जरिये 

जब भी सर्दियां आती हैं तो बालों का रूखापन काफी बढ़ जाता है। यह सब हवा में नमी की कमी और तापमान के बदलने के कारण बाल रूखे हो जाते हैं। यहां पर हम आपको कुछ बालो के घरेलू नुस्खे बताने वाले हैं जिससे आप अपने रूखे पर बालों को बढ़िया बना सकते हैं। 

अपने बालो को अच्छा बनाने के लिए आप जैतून का तेल, एवोकैडो, अंडा, दही आदि का प्रोयग कर सकते है। यह सभी बालो के घरेलू नुस्खे है जिससे आपके बालो पर कोई भी गलत प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन इससे काफी हद तक रूखे बालों की समस्या दूर हो जाती है। 

केले और नारियल का तेल-

केले और नारियल का तेल के जरिए आप अपने बालों के भूखे पल को दूर कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको एक केले को एक कटोरी में मैश करना है। जब पूरी तरह से आप मैश कर लेंगे उसके बाद उसी कटोरी में 2 से 3 चम्मच नारियल के तेल को डालना है। अब दोनों चीज़ो को मिक्स करने के बाद अपने बालो और स्कैल्प पर लगा लेना है। जब 30 से 40 मिनट हो जाये तो उसको शैम्पू से धो ले। इस चीज़ को आपको हफ्ते में सिर्फ 2 बार से ज्यादा नहीं करना है। 

दही के जरिये बालो के घरेलू नुस्खे-

सबसे पहले आपको दही को अच्छे से फेंट लेना है जब तक दही गाड़ा ना हो जाए। अब आपको इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाना है और साथ में धीरे-धीरे उंगलियों से मालिश भी करनी होती हैं। इस दही को बालों में 1 घंटे तक लगे रहने के बाद ही आप शैंपू के जरिए धुलना है। इस चीज को आप हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। 

एवोकैडो और अंडे की जर्दी-

सबसे पहले आपको पके हुए एवोकैडो के दो भाग में काटने के बाद उसके छिलके को अलग कर देना है। अब एक कटोरी में इसको फोड़ कर मैश करना है। अब अंडे की जर्सी को अलग निकाल कर उसको फेट ले। जो पहले आपने एवोकैडो को मैश किया उसको मिक्स करके अपने  पूरे बालों और स्कैल्प लगा ले। जब 30-40 मिनट हो जाए तो इसको शैम्पू के जरिये साफ़ कर ले। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में एक या दो बार कर सकते है। 

शिया बटर और जैतून का तेल-

शिया बटर और जैतून के तेल भी बालो के घरेलू नुस्खे में एक तरीका है जिससे बालो को अच्छा बनाया जा सकता है । तो इसके लिए आपको एक से दो चम्मच कच्चा शिया बटर को बॉयलर से पिघला लेना है। अब इस पिघले हुए तेल में आपको  2 से 3 चम्मच जैतून का तेल डालकर मिक्स करके अपने बालो पर मसाज करते रहे। इस तेल के मिश्रण को बालो में एक घंटे तक लगे रहने के बाद इसको शैम्पू से धो ले। इसका प्रयोग आप हफ्ते में 1 – 2 बार ही करे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button