एजुकेशन

GATE Admit Card 2022: गेट एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, गेट 2022 परीक्षा का Schedule

GATE Admit Card 2022: गेट एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, गेट 2022 परीक्षा का Schedule

15 जनवरी 2022 को भारतीय औद्योगिक संस्थान खड़गपुर ने Gate Admit Card 2022 को जारी कर दिया है। काफी सारे बच्चो को गेट के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने में समस्या आ रही है। तो यहां पर हम आपको Gate 2022 admit card Download करने के बारे में बतायेगे। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए gate.iitkgp.ac.in लिंक पर जाकर IITKGP GATE 2022 लॉगिन करके Admit Card डाउनलोड करना है।

ऐसे करे GATE Admit Card 2022 Download

  1. सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट  gate.iitkgp.ac.in पर जाना है। 
  2. अब admit card को download करने के लिए लॉगिन करना है। 
  3. अब वही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा। डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके आप आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

गेट के एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड को 4 जनवरी 2022 को जारी करना था, लेकिन एडमिट कार्ड को जारी करने की तारीख बढ़ाकर 7 जनवरी किया था। भारत में अभी कोरोना के केस भी काफी ज्यादा आने की वजह से एडमिट कार्ड जारी नहीं हो पाए। IIT खड़गपुर ने आखिरकार 15 जनवरी को एडमिट कार्ड को जारी कर ही दिया है। जिन भी  उम्मीदवार ने परीक्षा में आवेदन किया है वो अब GATE 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

IIT खड़गपुर Gate के एग्जाम शुरू में 3 जनवरी 2022 से शुरू होने वाले थे। लेकिन इसको पोस्टपोंड करके अब 5 फरवरी 2022 से लेकर 13 फरवरी 2022 में आयोजित की जायेगी। इस साल Gate के पेपर को देने के लिए 9 लाख से भी ज्यादा उम्मीदवार ने भाग लिया है। IIT ने एडमिट कार्ड को देरी से जारी किया है जिसकी वजह से परीक्षा में देरी हुई है। लेकिन अब दिए हुए वक़्त पर ही परीक्षा को कराया जायेगा।

कब कौन सी परीक्षा होगी

04 फरवरी 2022 को मिसलेनियस एक्टिविटी , 05 फरवरी 2022 में पहेली शिफ्ट में CS & BM और दूसरी शिफ्ट में  EE & MA , 06 फरवरी 2022 की पहेली शिफ्ट में  EC, ES, ST, NM, MT & MN और दूसरी शिफ्ट में CY, CH, PI, XH, IN, AG, GG & TF , 11 फरवरी 2022 को मिसलेनियस एक्टिवटी , 12 फरवरी 2022 की पहेली शिफ्ट में  CE-1, BT, PH & EY और दूसरी शिफ्ट में CE-2, XE & XL , 13 फरवरी 2022 के पहले शिफ्ट में  ME-1, PE & AR और दूसरे शिफ्ट में ME-2, GE & AE  की परीक्षा होगी।

यह परीक्षा कंप्यूटर के जरिये कराया जाएगा। इस साल गेट की एग्जाम में नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग  और जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग विषय को भी जोड़ा गया है।  गेट के अच्छे स्कोर के जरिये आप एमटेक एडमिशन के इलावा भारत सरकार के विभागों में ग्रुप ए लेवल ( सीनियर रिसर्च ऑफिसर , सीनियर फील्ड ऑफिसर ) पदों की नौकरियां भी मिल सकती है। लेकिन इसके लिए Gate Score अच्छा होना जरुरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button