Bank Holidays in February 2022 : ब्रांच में जाने से पहले देखे ये तारीख
Bank Holidays in February 2022 : फरवरी महीना आने में कुछ ही घंटे बचे हुए है और अगर आपको अगले महीने बैंक में किसी भी काम को करवाने के लिए जाना है तो ब्रांच में जाने से पहले आपको बताई हुई तारीख को ध्यान में रखना है, क्योंकि फरवरी मैं इन दिनों बैंक बंद रहने वाली है।

फरवरी के पहले हफ्ते में ही छुट्टी
फरवरी की शुरुआत में 2 फरवरी को सोनम लोसर का त्यौहार है जिसके कारण बैंक का छुट्टी रहेगा। लेकिन यह छुट्टी मुख्य तौर पर सिक्किम राज्य की बैंको में रहेगी। आप अगर सिक्कम में रहते हो तो 2 फरवरी को किसी भी काम के लिए बैंक पर विजिट ना करे।
5 फरवरी को शनिवार पड़ रहा है और उसी दिन वसंत पंचमी है। इस त्यौहार में सरस्वती की पूजा होती है। ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में बैंक की छुट्टी रहेगी। इस त्यौहार के तुरंत बाद रविवार पड़ेगा जिसकी वजह से तो दिन लगातार बैंक बंद रहेगा।
12 फरवरी को सेकेंड सैटरडे है
सभी बैंक हमेशा दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहती हैं। इस हिसाब से 12 फरवरी को फरवरी का दूसरा शनिवार पड़ेगा जिसकी वजह से उस दिन छुट्टी रहेगी। इसके अगले दिन 13 फरवरी को रविवार दिन है तो उस दिन भी बैंक बंद रहेगी। वही 15 फरवरी को हजरत अली जयंती और मणिपुर में लुई-नगाई-नी का त्यौहार सेलिब्रेट होता है जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश और मणिपुर जैसे कुछ जगहों पर बैंक बंद रहेगी।
हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती की वजह से सभी बैंक छुट्टी पर रहेगी। वही बंगाल में 18 फरवरी को डोलयात्रा का त्यौहार मनाया जाता है तो इसकी वजह से बैंक बंद होगी। फिर 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है। इसे महाराष्ट्र में बहुत अच्छी तरह से मनाया जाता है। इसकी वजह से बैंक बंद रहेगी।
आखिरी हफ्ते में शनिवार-रविवार की छुट्टी
20 फरवरी को संडे के कारण बैंक बंद होगी और वही 26 फरवरी को चौथा शनिवार और इसके अलगे दिन रविवार की वजह से बैंक बंद रहने वाली है। तो पुरे फरवरी में 12 दिन की छुट्टी होने वाली है।