हिस्ट्री (इतिहास)
Today History of: 9 जून का इतिहास: आज का इतिहास भारत और विश्व ऐतिहासिक तथ्य
Aaj ka itihas – वैसे तो (Prachin Itihas)आज का इतिहास कई वजह से मशहूर हैं, लेकिन (9 जून का इतिहास) इस दिन लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने थे।

9 जून की महत्वपूर्ण घटनाएँ-
- 1659: दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने दारा शिकोह को धोखा दिया और उसे औरंगजेब को सौंप दिया।
- 1720: इस दिन स्वीडन और डेनमार्क ने तीसरी स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 1752: त्रिचिनोपोली में फ्रांसीसी सेना ने अंग्रेजों के सामने आत्मसमर्पण किया।
- 1789: स्पेन ने वैंकूवर द्वीप के पास ब्रिटिश जहाजों पर कब्जा किया।
- 1900: स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की रांची जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.
- 1940: इस दिन द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नॉर्वे ने जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया।
- 1956: अफगानिस्तान में आए भीषण भूकंप में 400 लोगों की मौत।
- 1960: चीन में एक बवंडर से कम से कम 1,600 लोग मारे गए।
- 1964: जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद, लाल बहादुर शास्त्री ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला।
- 1970: जॉर्डन के शाह हुसैन के वाहन पर गोलियां चलाई गईं। शाह हुसैन बच गए, लेकिन दूसरी तरफ हमले में उनका ड्राइवर घायल हो गया।
- 1980: आज ही के दिन सोयुज टी-2 अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर लौटा था।
- 1983: मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में कंजरवेटिव पार्टी ने ब्रिटेन के आम चुनावों में लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया।
- 2011: भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ हुसैन का आज ही के दिन लंदन में निधन हुआ था।