हिस्ट्री (इतिहास)
Today History of: 8 अगस्त का इतिहास: आज का इतिहास भारत और विश्व ऐतिहासिक तथ्य
Aaj Ka Itihas इतिहास में 8 अगस्त की तारीख को दर्ज ऐतिहासिक घटनाएं
Aaj ka itihas – वैसे तो (Prachin Itihas) आज का इतिहास कई वजह से मशहूर हैं, (8 अगस्त का इतिहास)। 1942 में महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया। देश और दुनिया के इतिहास में 8 अगस्त की तारीख को दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का क्रम विवरण इस प्रकार है…

8 अगस्त का इतिहास: आज का इतिहास भारत और विश्व ऐतिहासिक तथ्य-
- 1509 – विजयनगर साम्राज्य के सम्राट के रूप में महाराजा कृष्ण देव राय का राज्याभिषेक।
- 1549 – फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1609 – वेनिस की सीनेट ने गैलीलियो द्वारा डिजाइन की गई दूरबीन का निरीक्षण किया।
- 1763 – कनाडा अंततः वर्षों के संघर्ष के बाद फ्रांसीसी सत्ता से स्वतंत्र हुआ।
- 1864 – जिनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना।
- 1876 – थॉमस अल्वा एडिसन ने मिमियोग्राफ का पेटेंट कराया।
- 1899 – ए.टी. मार्शल ने रेफ्रिजरेटर का पेटेंट कराया।
- 1900 – बोस्टन में पहली डेविस कप श्रृंखला की शुरुआत।
- 1908 – शास्त्रीय संगीत गायिका सिद्धेश्वरी देवी का जन्म।
- 1919 – ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की स्वतंत्रता को मंजूरी दी।
- 1942 – महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया।
- 1947 – पाकिस्तान ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।
- 1988 – अफगानिस्तान में 9 साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई।`
- 1988 – आठ साल के संघर्ष के बाद ईरान और इराक के बीच युद्धविराम की घोषणा।
- 1990 – इराक के तत्कालीन तानाशाह सद्दाम हुसैन ने कुवैत पर कब्जे की घोषणा की।
- 2010 – तेजस्विनी सावंत म्यूनिख में आयोजित वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप की 50 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।