हिस्ट्री (इतिहास)
Today History of: 7 जून का इतिहास: आज का इतिहास भारत और विश्व ऐतिहासिक तथ्य
Aaj ka itihas – वैसे तो (Prachin Itihas)आज का इतिहास कई वजह से मशहूर हैं, लेकिन (7 जून का इतिहास) दरअसल शाहजहाँ की पत्नी मुमताज महल का 7 जून को निधन हो गया था। मुमताज़ महल ने बुरहानपुर में अपने 14 वें बच्चे को जन्म देते हुए अंतिम सांस ली और उनकी याद में, शाहजहाँ ने आगरा में यमुना के तट पर प्यार से बने एक सफेद संगमरमर अजीम मुज़सम्मा का निर्माण किया, जिसका नाम मुमताज़ के नाम पर ताजमहल रखा गया।

7 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-
- 1539: बक्सर के पास चौसा के युद्ध में शेरशाह सूरी ने मुगल बादशाह हुमायूँ को हराया।
- 1557: इस दिन इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1631: मुगल बादशाह शाहजहां की पत्नी मुमताज बेगम का आज ही के दिन निधन हुआ था। मुमताज का 39 साल की उम्र में 14वें बच्चे के जन्म के समय निधन हो गया।
- 1780: लंदन में कैथोलिक विरोधी दंगों में लगभग 100 लोग मारे गए।
- 1893: महात्मा गांधी ने इस दिन पहली बार दक्षिण अफ्रीका में सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया था।
- 1971: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान के साथ भारत के सीमावर्ती इलाकों में हैजा से 3,000 लोग मारे गए।
- 1974: टेनिस के खेल में भारत का नाम दुनिया के सामने लाने वाले महेश भूपति का जन्म आज ही के दिन हुआ था।
- 1975: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बदल दिया गया और कमल के फूल को इसका प्रतीक घोषित किया गया।
- 1995: अमेरिका के नॉर्मन थगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लंबे समय तक रहने वाले अंतरिक्ष यात्री बने।
- 1997: महेश भूपति ग्रैंड स्लैम टेनिस खिताब जीतने वाले भारत के पहले व्यक्ति बने
- 2000: एक अमेरिकी अदालत ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी को दो भागों में विभाजित करने का निर्देश दिया।
- 2004: इस दिन इजरायली कैबिनेट ने गाजा क्षेत्र से बस्तियों को हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
- 2006: इस दिन भारत ने नेपाल के आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए एक अरब रुपये देने का फैसला किया।