हिस्ट्री (इतिहास)
Today History of: 5 जुलाई का इतिहास: आज का इतिहास भारत और विश्व ऐतिहासिक तथ्य
Aaj Ka Itihas इतिहास में 5 जुलाई की तारीख को दर्ज ऐतिहासिक घटनाएं
Aaj ka itihas – वैसे तो (Prachin Itihas) आज का इतिहास कई वजह से मशहूर हैं, (5 जुलाई का इतिहास) 2007 में, मेक्सिको के दक्षिणी प्रांत तुबाला में एक भूस्खलन में 60 लोगों की मौत हो गई थी। ईरान ने अपने विवादास्पद परमाणु मुद्दे को सुलझाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अधिकारियों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। देश और दुनिया के इतिहास में 5 जुलाई की तारीख को दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का क्रम विवरण इस प्रकार है…

5 जुलाई का इतिहास: आज का इतिहास भारत और विश्व ऐतिहासिक तथ्य-
- 1658 – मुगल शासक और अंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बना लिया।
- 1811 – वेनेजुएला के सात प्रांतों ने स्पेनिश शासन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1922 – नीदरलैंड में पहली बार आम चुनाव हुए।
- 1935 – फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने यूएस नेशनल लेबर रिलेशंस एक्ट पर हस्ताक्षर किए।
- 1947 – ब्रिटिश संसद में भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 पेश किया गया। इसे 18 जुलाई को ब्रिटिश राजशाही की स्वीकृति मिली।
- 1950 – नया कानून सभी यहूदियों को इज़राइल में रहने की अनुमति देता है।
- 1954 – आज के दिन बीबीसी ने अपना पहला टीवी समाचार बुलेटिन प्रसारित किया।
- 1962 – अल्जीरिया 132 साल के फ्रांसीसी शासन से स्वतंत्र हुआ।
- 1968 – सोवियत रूस से भारत की पहली पनडुब्बी आई।
- 1994 – आज ही के दिन जेफ बेजोस ने ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon की स्थापना की थी।
- 2002 – काठमांडू में नेपाली कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में बम विस्फोट में 10 लोग घायल।
- 2013 – इराक की राजधानी बगदाद में एक मस्जिद पर हुए बम हमले में 15 लोग मारे गए।