हिस्ट्री (इतिहास)
Today History of: 4 जुलाई का इतिहास: आज का इतिहास भारत और विश्व ऐतिहासिक तथ्य
Aaj Ka Itihas इतिहास में 4 जुलाई की तारीख को दर्ज ऐतिहासिक घटनाएं
Aaj ka itihas – वैसे तो (Prachin Itihas) आज का इतिहास कई वजह से मशहूर हैं, (4 जुलाई का इतिहास) भारत और विदेशों में भारत को गौरवान्वित करने वाले स्वामी विवेकानंद का आज ही के दिन वर्ष 1902 में निधन हो गया था। उन्होंने भारतीय दर्शन और विचार की समृद्ध परंपरा को विश्व पटल पर उजागर कर सम्मानित किया। देश और दुनिया के इतिहास में 4 जुलाई की तारीख को दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का क्रम विवरण इस प्रकार है…

4 जुलाई का इतिहास: आज का इतिहास भारत और विश्व ऐतिहासिक तथ्य-
- 1760 – मीर जाफर के पुत्र मीरान की पटना में गंडक नदी के तट पर हत्या कर दी गई।
- 1776 – अमेरिकी कांग्रेस ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1789 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने टीपू सुल्तान के खिलाफ निजाम और पेशवा के साथ एक संधि की।
- 1810 – फ्रांसीसी सेना ने एम्स्टर्डम पर कब्जा किया।
- 1827 – न्यूयॉर्क ने गुलामी के उन्मूलन की घोषणा की।
- 1881 – सिलीगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच शॉर्ट ट्रैक पर ‘टॉय ट्रेन’ चलाई गई।
- 1897 – आंध्र प्रदेश के महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का जन्म।
- 1898 – गुलजारी लाल नंदा, एक राजनेता, जिन्होंने दो कार्यकाल के लिए भारत के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया, का जन्म सियालकोट में हुआ था।
- 1946 – फिलीपींस ने संयुक्त राज्य अमेरिका से स्वतंत्रता प्राप्त की।
- 1963 – तिरंगे को डिजाइन करने वाले स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया का निधन हो गया।
- 1986 – सुनील गावस्कर ने 115वां क्रिकेट टेस्ट मैच खेलकर एक नया रिकॉर्ड बनाया।
- 1997 – नासा का पाथफाइंडर स्पेस प्रोब मंगल की सतह पर उतरा।
- 2012 – सर्न के वैज्ञानिकों ने बताया कि उन्होंने हिग्स बोसॉन नामक एक नए कण की खोज की है।