हिस्ट्री (इतिहास)
Today History of: 24 जून का इतिहास: आज का इतिहास भारत और विश्व ऐतिहासिक तथ्य
Aaj Ka Itihas इतिहास में 24 जून की तारीख को दर्ज ऐतिहासिक घटनाएं
Aaj ka itihas – वैसे तो (Prachin Itihas)आज का इतिहास कई वजह से मशहूर हैं, आज (24 जून का इतिहास) मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट स्विट्जरलैंड के माउंट ब्लैंक में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 117 लोग मारे गए।

24 जून का इतिहास: आज का इतिहास भारत और विश्व ऐतिहासिक तथ्य-
- 1206: दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान कुतुबुद्दीन ऐबक को लाहौर (पाकिस्तान) में ताज पहनाया गया।
- 1564: भारत की नायिका रानी दुर्गावती मुगलों से युद्ध के दौरान शहीद हो गईं।
- 1793: फ्रांस ने पहली बार गणतंत्रात्मक संविधान को अपनाया।
- 1963: डाक और तार विभाग द्वारा राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत की गई।
- 1966: मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट स्विट्जरलैंड के माउंट ब्लैंक में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 117 लोग मारे गए।
- 1975: न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर एक विमान दुर्घटना में 113 लोग मारे गए।
- 1980: भारत के चौथे राष्ट्रपति वीवी गिरी का निधन।
- 2010: टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच विंबलडन में 11 घंटे 5 मिनट तक चला। यह इतिहास का मैच अमेरिका के जॉन इस्नर और फ्रांस के निकोलस माहुत के बीच खेला गया।