हिस्ट्री (इतिहास)
Today History of: 23 जून का इतिहास: आज का इतिहास भारत और विश्व ऐतिहासिक तथ्य
Aaj Ka Itihas इतिहास में 23 जून की तारीख को दर्ज ऐतिहासिक घटनाएं
Aaj ka itihas – वैसे तो (Prachin Itihas)आज का इतिहास कई वजह से मशहूर हैं, आज (23 जून का इतिहास) के दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी की विमान दुर्घटना में मौत हो गई। और एयर इंडिया का यात्री विमान आयरलैंड के तट पर हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सभी 329 यात्रियों की मौत हो गई।

23 जून का इतिहास: आज का इतिहास भारत और विश्व ऐतिहासिक तथ्य-
- 1761: आज के दिन मराठा शासक पेशवा बालाजी बाजी राव की मृत्यु।
- 1810: बंबई में डंका डॉक का निर्माण पूरा हुआ।
- 1868: क्रिस्टोफर एल. सोल्स को टाइपराइटर के लिए पेटेंट प्राप्त हुआ।
- 1953: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का कश्मीर के एक अस्पताल में निधन हो गया।
- 1960: जापान और अमेरिका के बीच रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर।
- 1980: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी की विमान दुर्घटना में मौत हो गई।
- 1985: एयर इंडिया का एक यात्री विमान आयरलैंड के तट पर हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सभी 329 यात्रियों की मौत हो गई।
- 1994: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दक्षिण अफ्रीका की सदस्यता को मंजूरी दी।
- 1994: उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु कार्यक्रम को रोकने की घोषणा की।
- 1996: शेख हसीना वाजिद ने बांग्लादेश की प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली।
- 2008: देश की अग्रणी टायर निर्माता कंपनी जेके टायर इंडिया लिमिटेड ने 270 मिलियन डॉलर में मैक्सिकन टायर कंपनी टोर्नल और उसकी सहायक कंपनियों का अधिग्रहण किया।
- 2013: निक वालेंडा ग्रैंड कैन्यन पहाड़ी को रस्सी से पार करने वाले पहले व्यक्ति बने।
- 2016: ब्रिटेन के लोगों ने यूरोपीय संघ छोड़ने के लिए मतदान किया। प्रस्ताव के पक्ष में 51.9 फीसदी वोट पड़े, जबकि 48.1 ने इसका विरोध किया.