हिस्ट्री (इतिहास)
Today History of: 20 अगस्त का इतिहास: आज का इतिहास भारत और विश्व ऐतिहासिक तथ्य
Aaj Ka Itihas इतिहास में 20 अगस्त की तारीख को दर्ज ऐतिहासिक घटनाएं
Aaj ka itihas – वैसे तो (Prachin Itihas) आज का इतिहास कई वजह से मशहूर हैं, (20 अगस्त का इतिहास)। राजीव गांधी का जन्म 1944 में हुआ था। वे देश के नौवें प्रधानमंत्री बने। देश और दुनिया के इतिहास में 20 अगस्त की तारीख को दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का क्रम विवरण इस प्रकार है…

20 अगस्त का इतिहास: आज का इतिहास भारत और विश्व ऐतिहासिक तथ्य-
- 1828 – राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज का पहला अधिवेशन कलकत्ता (अब कोलकाता) में हुआ।
- 1897 – रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता (अब कोलकाता) में प्रेसीडेंसी जनरल अस्पताल में काम करते हुए मलेरिया के कारण एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।
- 1913 – फ्रांस के एडोल्फ पेगोड पैराशूट से उतरने वाले पहले पायलट बने।
- 1921 – केरल के मालाबार में मोपला विद्रोह की शुरुआत।
- 1944 – राजीव गांधी का जन्म। वे देश के नौवें प्रधानमंत्री बने।
- 1955 – मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांसीसी विरोधी दंगों में सैकड़ों लोग मारे गए।
- 1979 – तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के 23 दिन बाद इस्तीफा दे दिया।
- 1988 – भारत और नेपाल में 6.5-तीव्रता के भूकंप में 1,000 लोग मारे गए।
- 1991 – उत्तरी यूरोपीय देश एस्टोनिया ने तत्कालीन सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 2002 – फ़िलिस्तीनी गुरिल्ला नेता अबू निदाल मृत पाए गए।
- 2018 – तालिबान द्वारा कुछ घंटे पहले अगवा किए गए 149 लोगों को बचाने के लिए अफगान बलों ने उत्तरी कुंदुज प्रांत में एक अभियान चलाया।
- 2018 – भारत की विनेश फोगट ने जकार्ता एशियाई खेलों की महिला कुश्ती प्रतियोगिता के 50 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह देश की पहली महिला पहलवान बनीं।