हिस्ट्री (इतिहास)
Today History of: 2 अगस्त का इतिहास: आज का इतिहास भारत और विश्व ऐतिहासिक तथ्य
Aaj Ka Itihas इतिहास में 2 अगस्त की तारीख को दर्ज ऐतिहासिक घटनाएं
Aaj ka itihas – वैसे तो (Prachin Itihas) आज का इतिहास कई वजह से मशहूर हैं, (2 अगस्त का इतिहास) भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ की रचना करने वाले पिंगली वेंकैया का जन्म 1878 में हुआ था। देश और दुनिया के इतिहास में 2 अगस्त की तारीख को दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का क्रम विवरण इस प्रकार है…

2 अगस्त का इतिहास: आज का इतिहास भारत और विश्व ऐतिहासिक तथ्य-
- 1763 – मुर्शिदाबाद पर कब्जा करने के बाद गिरिया की लड़ाई में ब्रिटिश सेना ने मीर कासिम को हराया।
- 1790 – अमेरिका में पहली जनगणना हुई।
- 1831 – नीदरलैंड की सेना ने दस दिवसीय अभियान के बाद बेल्जियम पर कब्जा किया।
- 1870 – लंदन में दुनिया का पहला भूमिगत ट्यूब रेलवे टॉवर सबबे खुला।
- 1878 – भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ की रचना करने वाले पिंगली वेंकैया का जन्म।
- 1922 – चीन में समुद्री तूफान से करीब साठ हजार लोगों की मौत हुई।
- 1944 – तुर्की ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
- 1955 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
- 1984 – यूरोप के मानवाधिकार न्यायालय ने यूरोपीय संधि के उल्लंघन में ब्रिटेन के एक नागरिक के फोन टैपिंग की घोषणा की।
- 1987 – विश्वनाथ आनंद ने विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप जीती।
- 1990 – इराक ने कुवैत पर आक्रमण किया।
- 1990 – एक लाख से अधिक इराकी सैनिकों ने सुबह-सुबह 700 टैंकों के साथ कुवैत पर हमला किया और कब्जा कर लिया। इसके कारण पहला खाड़ी युद्ध हुआ।
- 1999 – चीन ने लंबी दूरी (8000 किमी) सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया।
- 2010 – पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में आई बाढ़ में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत।