हिस्ट्री (इतिहास)
Today History of: 13 जुलाई का इतिहास: आज का इतिहास भारत और विश्व ऐतिहासिक तथ्य
Aaj Ka Itihas इतिहास में 13 जुलाई की तारीख को दर्ज ऐतिहासिक घटनाएं
Aaj ka itihas – वैसे तो (Prachin Itihas) आज का इतिहास कई वजह से मशहूर हैं, (13 जुलाई का इतिहास) आज ही के दिन 2011 में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हुए तीन बम धमाकों से दहल उठी थी. देश और दुनिया के इतिहास में 13 जुलाई की तारीख को दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का क्रम विवरण इस प्रकार है…

13 जुलाई का इतिहास: आज का इतिहास भारत और विश्व ऐतिहासिक तथ्य-
- 1645 – अलेक्सी रोमानोव अपने पिता माइकल के उत्तराधिकारी के रूप में रूस के शासक बने।
- 1803 – राजा राम मोहन राय और अलेक्जेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज की शुरुआत की।
- 1882 – रूस में एक ट्रेन के पटरी से उतरने में 200 लोगों की मौत।
- 1905 – कलकत्ता के साप्ताहिक समाचार पत्र ‘संजीवनी’ ने पहली बार सुझाव दिया कि ब्रिटिश सामानों का बहिष्कार किया जाना चाहिए।
- 1923 – कैलिफोर्निया शहर लॉस एंजिल्स में माउंट हिल्स के पास जमीन की कीमत बढ़ाने के अभियान के उद्देश्य से ‘हॉलीवुड’ लिखा गया।
- 1929 – जतिंद्रनाथ दास ने अपनी ऐतिहासिक भूख हड़ताल शुरू की।
- 1977 – देश की जनता पार्टी सरकार ने भारत रत्न और अन्य नागरिक सम्मान देना बंद कर दिया। इन्हें तीन साल के अंतराल के बाद फिर से शुरू किया गया था।
- 1998 – लिएंडर पेस ने भारत के लिए हॉल ऑफ फेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का पहला एटीपी जीता। खिताब जीता
- 2000 – महेंद्र चौधरी सहित 18 बंधकों को फिजी में रिहा किया गया।
- 2011 – आज ही के दिन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई ट्रिपल बम धमाकों से हिल गई थी।