हिस्ट्री (इतिहास)
Today History of: 11 अगस्त का इतिहास: आज का इतिहास भारत और विश्व ऐतिहासिक तथ्य
Aaj Ka Itihas इतिहास में 11 अगस्त की तारीख को दर्ज ऐतिहासिक घटनाएं
Aaj ka itihas – वैसे तो (Prachin Itihas) आज का इतिहास कई वजह से मशहूर हैं, (11 अगस्त का इतिहास)। 1940 में, जर्मनी ने ब्रिटेन में पोर्टलैंड के बंदरगाह पर हवाई हमला किया। देश और दुनिया के इतिहास में 11 अगस्त की तारीख को दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का क्रम विवरण इस प्रकार है…

11 अगस्त का इतिहास: आज का इतिहास भारत और विश्व ऐतिहासिक तथ्य-
- 1908 – क्रांतिकारी खुदीराम बोस को फांसी दी गई।
- 1914 – फ्रांस ने ऑस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1929 – फारस और इराक के बीच मित्रता की संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
- 1940 – जर्मनी ने ब्रिटेन के पोर्टलैंड बंदरगाह पर हवाई हमला किया।
- 1944 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने सुमात्रा द्वीप समूह के पालेमबांग क्षेत्र पर हवाई हमला किया।
- 1960 – अफ्रीकी देश चाड ने फ्रांस से स्वतंत्रता प्राप्त की।
- 1961 – दादरा नगर हवेली का भारत में विलय और केंद्र शासित प्रदेश बना।
- 1984 – लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों में, दक्षिण अफ्रीका में जन्मे ब्रिटिश स्प्रिंटर ज़ोला बड 3000 मीटर की दौड़ में शीर्ष अमेरिकी स्प्रिंटर मैरी डेकर से टकरा गए। मैरी को दौड़ से बाहर होना पड़ा। यह घटना पूरी दुनिया में काफी चर्चित हुई थी।
- 1984 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
- 1999 – सदी के आखिरी चंद्र ग्रहण को दुनिया के कई हिस्सों में लाखों लोगों ने देखा। कुछ हिस्सों में घने बादल होने के कारण लोग इसे देख नहीं पाए।
- 2003 – उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने अफगानिस्तान में एक शांति सेना की कमान संभाली।
- 2004 – भारत और पाकिस्तान ने वांछित अपराधियों की सूची का आदान-प्रदान किया।