हिस्ट्री (इतिहास)
Today History of: 1 जुलाई का इतिहास: आज का इतिहास भारत और विश्व ऐतिहासिक तथ्य
Aaj Ka Itihas इतिहास में 1 जुलाई की तारीख को दर्ज ऐतिहासिक घटनाएं
Aaj ka itihas – वैसे तो (Prachin Itihas) आज का इतिहास कई वजह से मशहूर हैं, आज (1 जुलाई का इतिहास) आज ही के दिन 2017 में मोदी सरकार ने देश में टैक्स (GST) लागू किया था। देश और दुनिया के इतिहास में 1 जुलाई की तारीख को दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का क्रम विवरण इस प्रकार है…

1 जुलाई का इतिहास: आज का इतिहास भारत और विश्व ऐतिहासिक तथ्य-
- 1781 – इस दिन हैदर अली और ब्रिटिश सेना के बीच लड़ाई।
- 1852 – सिंध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलफ्रोर द्वारा ‘सिंध डाक’ नाम का एक डाक टिकट केवल सिंध राज्य में और मुंबई-कराची मार्ग पर उपयोग के लिए जारी किया गया था।
- 1862 – आज कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन किया गया।
- 1879: आज ही के दिन भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत हुई थी।
- 1927 – चन्द्रशेखर सिंह – आज ही के दिन भारत के 8 वें प्रधानमंत्री का जन्म हुआ था।
- 1955 – इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण किया गया और इसका नाम बदलकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कर दिया गया।
- 1960 – अफ्रीकी देश घाना को गणतंत्र घोषित किया गया।
- 1964 – आज ही के दिन भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना हुई थी।
- 1968 – संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और 59 अन्य देशों ने परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने के लिए परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 1975 – तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की।
- 1996 – ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में दुनिया का पहला इच्छामृत्यु कानून बनाया गया।
- 2000 – लॉर्ड्स में खेले गए 100वें टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।
- 2006 – शतरंज खिलाड़ी परिमार्जन नेगी दूसरे सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर बने।
- 2017 – आज ही के दिन 2017 में मोदी सरकार ने देश में टैक्स (GST) लागू किया था।