Cheapest Sedan Cars: भारत में गाड़ी खरीदना अब सिर्फ अमीरों का शौक नहीं रहा। बढ़ते मिडिल क्लास और आसान लोन ऑप्शन्स की वजह से आज हर तबके का इंसान अपनी पसंद की कार खरीद सकता है। और जब बात कम्फर्ट की आती है तो Sedan का नाम सबसे पहले आता है।
लेकिन बहुत से लोग यह सोचकर सेडान खरीदने से पीछे हट जाते हैं कि ये महंगी होती हैं। अगर आप भी यही सोचते हैं तो आज हम आपकी यह गलतफहमी दूर करने वाले हैं।
आज हम आपको बताएंगे भारत की सबसे सस्ती और बेहतरीन Cheapest Sedan Cars के बारे में — जो सिर्फ 10 लाख रुपये से कम में मिलती हैं और कम्फर्ट, माइलेज और सेफ्टी — तीनों में दमदार हैं।
सेडान कार क्यों है बेस्ट चॉइस?
पहले यह समझते हैं कि लोग सेडान को इतना पसंद क्यों करते हैं, इन कारों में ज्यादा लेगरूम और हेडरूम मिलता है जिससे लंबे सफर में थकान कम होती है। साथ ही बड़ा बूट स्पेस होने से सामान रखने की भरपूर जगह मिलती है।
सिडैन कार का लुक हैचबैक से ज्यादा प्रीमियम होता है। इसके लंबे बोनट की वजह से ड्राइविंग एक्सपीरियंस बेहतर होता है।
तो अगर आप एक ऐसी गाड़ी चाहते हैं जो देखने में भी प्रीमियम लगे और बजट में भी फिट बैठे, तो नीचे दी गई Cheapest Sedan Cars की लिस्ट ज़रूर पढ़ें।
Cheapest Sedan Cars in India
Tata Tigor
Tata Tigor सबसे किफायती सेडान है जिसकी शुरुआती कीमत: ₹5,48,990 (ex-showroom) से शुरू हो जाती है। Tata Tigor इस लिस्ट में सबसे कम कीमत वाली सेडान है और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत भी है। Tata के भरोसेमंद नाम के साथ यह गाड़ी उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो पहली बार सेडान खरीदना चाहते हैं।
इस गाड़ी में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन आता है जो 85 bhp पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क बनाता है। इसकी माइलेज 19-20 kmpl (पेट्रोल) और 26.49 km/kg (CNG) है। इस कार को 4-Star Global NCAP Safety Rating मिली है जो इसे एक सुरक्षित और भरोसेमंद सेडान बनाती है।
Hyundai Aura
Hyundai Aura अपने प्रीमियम फीचर्स, किफायती कीमत के लिए मशहूर है, इसकी कीमत ₹5,99,990 (ex-showroom) से शुरू हो जाती है। Hyundai Aura भारत में काफी पसंद की जाने वाली Cheapest Sedan Cars में से एक है। Hyundai के शानदार फीचर्स और Korean design philosophy के साथ यह गाड़ी अपनी कीमत से कहीं ज्यादा प्रीमियम फील देती है।
1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली यह कार 20-21 kmpl (पेट्रोल) और 28 km/kg (CNG) का माइलेज देती है। इसमें स्टाइलिश और मॉडर्न डिज़ाइन, Hyundai BlueLink Connected Car Technology, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन जैसे फीचर मिलते है। CNG में शानदार माइलेज होने के कारण यह रोज़ ऑफिस जाने वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
Maruti Suzuki Dzire
Maruti Suzuki Dzire यह भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सिडैन कार है, जिसकी कीमत ₹6,25,600 (ex-showroom) से शुरू होती है। सालों से यह गाड़ी लाखों भारतीय परिवारों की पहली पसंद रही है और इसकी वजह सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि Maruti की अटूट सर्विस नेटवर्क और बेहतरीन रिसेल वैल्यू भी है।
इसमें भी 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन आता है जो 82 bhp की पावर और 24.12 kmpl (AMT) और 33.73 km/kg (CNG) की माइलेज देता है। Maruti की 4,000+ सर्विस सेंटर नेटवर्क देश के किसी भी कोने में सर्विस उपलब्ध है। Dzire उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो रोज़ लंबी दूरी तय करते हैं और माइलेज को सबसे पहले प्राथमिकता देते हैं।
Honda Amaze
Honda Amaze अपने अपडेटेड लुक और ADAS टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली यह कार इस लिस्ट में सबसे प्रीमियम सेडान है। इसकी शुरुआती कीमत ₹7,47,790 (ex-showroom) है। हाल ही में अपडेट होने के बाद इस गाड़ी ने एक नया रूप लिया है। अब इस कार में नया डिज़ाइन, बेहतर सेफ्टी फीचर्स और अब Level-2 ADAS जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी भी इसमें आ गई है।
अमैज़ में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन आता है जो 90 bhp पावर और 110 Nm टॉर्क देता है यह इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा पावरफूल कार है। इसमें Level-2 ADAS, Lane Keep Assist, Automatic Emergency Braking, 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स आते है। Honda Amaze उन लोगों के लिए बेस्ट है जो थोड़ा ज्यादा खर्च करके एक premium और technologically advanced सेडान चाहते हैं।
एक नज़र में तुलना — कौन सी सेडान है आपके लिए बेस्ट?
| गाड़ी | कीमत (शुरुआती) | माइलेज (पेट्रोल) | CNG ऑप्शन | Safety Rating |
| Tata Tigor | ₹5.48 लाख | 19-20 kmpl | उपलब्ध | 4 Star |
| Hyundai Aura | ₹5.99 लाख | 20-21 kmpl | उपलब्ध | – |
| Maruti Dzire | ₹6.25 लाख | 24 kmpl | उपलब्ध | 5 Star (BNCAP) |
| Honda Amaze | ₹7.47 लाख | 18-19 kmpl | आफ्टर मार्केट | 5 Star |
कौन सी सेडान खरीदें
कार का चयन हमेशा अपनी जरूरतों और बजट को ध्यान में रख कर करना चाहिए, यदि आप कम बजट में कार लेना चाहते है और आपकी चलाई कम है तो Tata Tigor आपके लिए बेहतर विकल्प है लेकिन यदि आप ज्यादा चलते है तो आपको Maruti Dzire CNG को चुनना चाहिए।
मॉडर्न फीचर और लूकस की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए Hyundai Aura उचित विक्लप है। वहीं सेफ्टी और टेक्नोलॉजी और प्रीमियम क्लास को प्राथमिकता देने वाले ग्राहकों के लिए Honda Amaze परफेक्ट है।
Cheapest Sedan Cars की यह लिस्ट साबित करती है कि कम बजट में भी एक शानदार, कम्फर्टेबल और सेफ सेडान खरीदी जा सकती है। चाहे आप रोज़ ऑफिस जाते हों, परिवार के साथ वीकेंड ट्रिप पर जाते हों या फिर एक लंबे सफर की योजना बना रहे हों, इन चारों में से कोई न कोई सेडान आपकी ज़रूरत के हिसाब से परफेक्ट ज़रूर होगी।





